Raipur Breaking: नवा रायपुर के सेक्टर 27 स्थित नवागांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (NRDA) की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की, जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया।. जानकारी के अनुसार, कार्रवाई की भनक लगते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Raipur Breaking: रायपुर के नवागांव में अतिक्रमण हटाने पहुंची NRDA टीम, स्थानीय लोग कर रहे विरोध
By worldprime
On: जनवरी 29, 2026 2:11 अपराह्न
---Advertisement---











