Raipur Car Fire: राजधानी रायपुर में जिला कोर्ट परिसर के बाहर खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को लाल रंग की Tata Nexon देखते ही देखते धूं-धूं कर जल उठी।. देखें वीडियो-. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-24-at-4.24.25-PM.mp4. वायरल वीडियो सिविल लाइन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Raipur Car Fire: रायपुर कोर्ट परिसर के पास खड़ी कार में भीषण आग, धूं-धूं कर जली, देखें VIDEO
By worldprime
On: फ़रवरी 24, 2026 7:00 अपराह्न
---Advertisement---











