Raipur Chakubaji: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटना से हड़कंप मच गया। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। (रायपुर चाकूबाजी). जानकारी के अनुसार, घटना सड्डू इलाके की है, (Raipur Saddu knife attack) जो विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। गांधीनगर-शंकरनगर निवासी छवि महानंद (26) अपने दोस्तों के साथ एक परिचित के पास स्कूटी गिरवी रखने गया था। इसी दौरान पैसों को लेकर विवाद शुरू हो गया। (रायपुर सड्डू युवक पर चाकू हमला). विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने छवि महानंद पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उसके सीने, पेट, हाथ और कलाई में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल को तत्काल मोवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। (Raipur Saddu Chakubaji). https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-503-04-09-at-4.55.54-PM.mp4. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/04/WhatsApp-Video-2026-04-09-at-4.55.50-PM.mp4
Raipur Chakubaji: रायपुर में चाकूबाजी, पैसों के विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ हमला; हालत नाजुक
By worldprime
On: अप्रैल 9, 2026 5:24 अपराह्न
---Advertisement---





