क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Kathavachak Video: कथावाचक बोला- मंत्री राजेश अग्रवाल ने कथा करवाकर नहीं दिए 15 लाख, विधानसभा के बाहर आत्मदाह की दी चेतावनी

On: मार्च 14, 2026 4:32 अपराह्न
Follow Us:
raipur kathavachak video: कथावाचक बोला मंत्री राजेश अग्रवाल ने कथा करवाकर नहीं दिए 15 लाख, विधानसभा के बाहर आत्मदाह की दी चेतावनी
---Advertisement---

Raipur Kathavachak Video: छत्तीसगढ़ में एक कथावाचक ने राज्य के मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनसे श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया, लेकिन करीब 15 लाख रुपए का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे विधानसभा के बाहर आत्मदाह कर लेंगे।

इस मामले का वीडियो कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है, जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है। (मंत्री राजेश अग्रवाल ने कथा करवाकर नहीं दिए 15 लाख)

Image 2026 03 14t104610386 1773465391 300x221

Image 2026 03 14t104908497 1773465549 300x221

2 से 9 जनवरी तक हुई थी कथा

वीडियो में कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने बताया कि 2 जनवरी से 9 जनवरी 2026 तक मंत्री राजेश अग्रवाल के अंबिकापुर स्थित लखनपुर गांव में भव्य श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया गया था। उनका आरोप है कि कथा संपन्न होने के बाद भी उन्हें मेहनताना नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जब भी वे पैसे मांगने जाते हैं तो उन्हें टाल दिया जाता है। (राजेश अग्रवाल रामानुरागी महाराज का कथा करवाकर नहीं दिए 15 लाख)

Image 9 1 300x168

मंत्री ने आरोपों को बताया झूठा

मामले में मंत्री राजेश अग्रवाल (Rajesh Agrawal) ने आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने कहा कि डॉ. रामानुरागी महाराज ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संस्कृति विभाग में आवेदन दिया था, जिस पर उन्होंने सामान्य प्रक्रिया के तहत रिमार्क किया था।

Image 8 1 300x167

मंत्री के अनुसार संस्कृति विभाग इस तरह के आयोजनों के लिए भुगतान नहीं करता, इसलिए आवेदन को विभाग ने निरस्त कर दिया। आवेदन रिजेक्ट होने के बाद कथावाचक उनसे पैसे की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि दो दिन पहले डॉ. रामानुरागी महाराज (Ramanuragi Maharaj) उनसे विधानसभा के बाहर मिले थे। उस समय वे विधानसभा जाने की जल्दी में थे और बातचीत के बाद आगे बढ़ गए। इसके बाद इस तरह का वीडियो वायरल हो गया।

Image 11 1 300x187

कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल

कांग्रेस नेता धनंजय ठाकुर ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कथावाचक डॉ. रामानुरागी महाराज ने मंत्री पर भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है, जो बेहद शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार दूसरे राज्य के कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री को विमान से बुलाती है, वहीं छत्तीसगढ़ के स्थानीय कथावाचकों का सम्मान नहीं किया जा रहा और उनका मेहनताना तक नहीं दिया जा रहा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कोहली ने 19 गेंदों में बनाए 45 रन:कार्तिक बोले हर साल नया प्लान, इस बार और बेहतर दिखेंगे; 28 को rcb का पहला मैच

कोहली ने 19 गेंदों में बनाए 45 रन: कार्तिक बोले- हर साल नया प्लान, इस बार और बेहतर दिखेंगे; 28 को आरसीबी का पहला मैच

yograj vs ashwin: '..तो मैं अपनी दाढ़ी काट दूंगा', अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अश्विन के किस बयान पर भड़के योगराज?

Yograj vs Ashwin: ‘..तो मैं अपनी दाढ़ी काट दूंगा’, अर्जुन तेंदुलकर को लेकर अश्विन के किस बयान पर भड़के योगराज?

video: पाकिस्तान सुपर लीग में विवाद! रिजवान शाहीन और शकील लाबुशेन पर क्यों भड़के वॉर्नर? स्कूल का बच्चा बताया

VIDEO: पाकिस्तान सुपर लीग में विवाद! रिजवान-शाहीन और शकील-लाबुशेन पर क्यों भड़के वॉर्नर? स्कूल का बच्चा बताया

उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा:अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी 20 वर्ल्ड कप में से चर्चा में आए थे

उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा: अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी-20 विश्व कप में से चर्चा में आए थे

आंध्र प्रदेश डंपर से टकराकर बस में आग, 14 जिंदा जले:23 घायल; 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया

आंध्र प्रदेश-डंपर से टकराकर बस में आग, 14 जिंदा जले:23 घायल; 3 घंटे में आग पर काबू पाया गया

ipl 2026: म्हात्रे नहीं, संजू के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग; कप्तान ऋतुराज का बड़ा खुलासा, तीसरे नंबर पर कौन?

IPL 2026: म्हात्रे नहीं, संजू के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग; कप्तान ऋतुराज का बड़ा खुलासा, तीसरे नंबर पर कौन?

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });