क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Marine Drive: रायपुर मरीन ड्राइव में नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क, महापौर ने वापस लिया फैसला

On: फ़रवरी 2, 2026 4:14 अपराह्न
Follow Us:
raipur marine drive: रायपुर मरीन ड्राइव में नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क, महापौर ने वापस लिया फैसला
---Advertisement---

Raipur Marine Drive: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव में पार्किंग शुल्क (Raipur Marine Drive Parking Fees) को लेकर उठे विवाद के बाद नगर निगम ने फिलहाल अपना फैसला वापस ले लिया है। महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया है कि अगले एक सप्ताह तक मरीन ड्राइव में किसी भी तरह का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस दौरान स्थिति की निगरानी की जाएगी और आगे का निर्णय उसके बाद लिया जाएगा। (रायपुर मरीन ड्राइव पर नहीं लगेगा पार्किंग शुल्क). महापौर मीनल चौबे ने 1 फरवरी को कहा कि सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से पार्किंग शुल्क वसूलना व्यावहारिक नहीं है। नगर निगम के पास फिलहाल ऐसा कोई निर्धारित स्थान नहीं है, जहां वाहन व्यवस्थित तरीके से पार्क कराए जा सकें। इसी कारण एक सप्ताह तक शुल्क नहीं लेने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान तालाब किनारे आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की मॉनिटरिंग की जाएगी। (रायपुर मरीन ड्राइव पार्किंग शुल्क). उन्होंने बताया कि सड़क के दूसरी ओर कई बड़े कॉमर्शियल संस्थान हैं, जहां लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बनती है। इस तरह की अव्यवस्था पर नियंत्रण का अधिकार नगर निगम के बजाय यातायात पुलिस के पास है। नगर निगम अब यातायात पुलिस के साथ बैठक कर समन्वय से उचित व्यवस्था बनाने पर विचार करेगा।. शुल्क तय करने को लेकर कांग्रेस और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि निर्णय लेने से पहले यातायात समिति की राय नहीं ली गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मरीन ड्राइव के कथित व्यवसायीकरण को जनविरोधी बताते हुए इसका विरोध किया है।. Raipur Marine Drive: रायपुर के मरीन ड्राइव पर लगेगा पार्किंग शुल्क, लोगों ने किया विरोध

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });