Raipur Murder: छत्तीसगढ़ में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला रायपुर के आरंग क्षेत्र से सामने आया है, जहां होली के त्योहार के दौरान आरंग में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर हालात को नियंत्रण में लिया।. जानकारी के अनुसार, आरंग के केवशी लोधी पारा में होलियारों के हुड़दंग के दौरान विवाद बढ़ने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान नीरज लोधी के रूप में हुई है।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। हत्या के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में आरंग थाना पहुंचे और घटना का विरोध करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।. मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में भी पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एफएसएल की टीम द्वारा घटनास्थल और मृतक के शव का परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
Raipur Murder: होली के दौरान युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में तनाव, पुलिस बल तैनात
By worldprime
On: मार्च 4, 2026 5:00 अपराह्न
---Advertisement---






