क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur News: रायपुर में नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बर्बरता, आदिवासी युवक को बेरहमी से पीटा

On: मार्च 30, 2026 7:33 अपराह्न
Follow Us:
raipur news: रायपुर में नशा मुक्ति केंद्र में युवक से बर्बरता, आदिवासी युवक को बेरहमी से पीटा
---Advertisement---

Raipur News: राजधानी के मोवा स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक के साथ बर्बरता का गंभीर मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नशा छुड़ाने के नाम पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी मानसिक स्थिति भी बिगड़ गई। शिकायत के आधार पर पंडरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। युवक के साथ मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है।. जानकारी के अनुसार, ओडिशा के एक आदिवासी परिवार ने अपने बेटे अंकुर मांझी को नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए पिछले साल सितंबर में इस केंद्र में भर्ती कराया था। अक्टूबर में जब परिजन उससे मिलने पहुंचे तो उन्हें मिलने से रोक दिया गया और अभद्र व्यवहार किया गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अपमानजनक बातें भी कही गईं।. नवंबर में परिजन अंकुर को वापस नबरंगपुर जिले के कुसुमपुर गंगापारा गांव ले गए. वहां नहाते समय उसकी पीठ और गले पर गहरे चोट के निशान दिखाई दिए. पूछने पर अंकुर ने बताया कि केंद्र में रहने के दौरान संचालिका के बेटे अनिकेत शर्मा ने उसके साथ मारपीट की थी.. परिजनों ने शिकायत में बताया कि कुछ समय बाद अंकुर को इलाज के लिए विशाखापट्टनम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि मारपीट से लगी चोटों के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई है. अस्पताल में 11 दिनों तक उसका इलाज चला. फिलहाल उसे रूटीन चेकअप के लिए अब भी विशाखापट्टनम ले जाया जाता है. मारपीट के सबूत मिलने के बाद परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी अनिकेत शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });