Raipur Placement Camp: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से विशेष प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप कल 27 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू, सिविल लाइन में आयोजित होगा।. 20 पदों पर होगी भर्ती. इस प्लेसमेंट कैंप में वेयर हाउस हेल्पर के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 13,777 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल फ्लिपकार्ट एफसीएमएच तेन्दुआ, रायपुर रहेगा।. कौन कर सकता है आवेदन?. • केवल पुरुष मूकबधिर दिव्यांगजन. • आयु 18 से 32 वर्ष. • बिना सहारे के चलने-फिरने में सक्षम. जरूरी दस्तावेज. इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा:. • 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूची. • दिव्यांगता प्रमाण पत्र. • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र. • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र. • आधार कार्ड. • सभी दस्तावेजों की फोटोकॉपी. • दो पासपोर्ट साइज फोटो. अभ्यर्थियों को भोजन, आवास और आने-जाने का खर्च स्वयं वहन करना होगा। किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।. ऑनलाइन पंजीयन. इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।
Raipur Placement Camp: रायपुर में कल मूकबधिर दिव्यांगों के लिए प्लेसमेंट कैंप, जानिए पूरी डिटेल
By worldprime
On: फ़रवरी 27, 2026 12:38 अपराह्न
---Advertisement---




