Raipur Tehsil Office: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तहसील कार्यालय में बुधवार को वकीलों और कर्मचारियों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। नकल कॉपी समय पर नहीं मिलने से नाराज वकीलों ने कार्यालय परिसर में हंगामा किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (रायपुर तहसील कार्यालय में वकीलों का हंगामा). नकल कॉपी को लेकर विवाद. जानकारी के मुताबिक, कुछ वकील हाईकोर्ट में अपील दायर करने के लिए तहसील कोर्ट की नकल कॉपी लेने पहुंचे थे। आरोप है कि तय समय पर दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। इस पर वकीलों ने कर्मचारियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया, जो बाद में हंगामे में बदल गया। (रायपुर तहसील नकल कॉपी विवाद). कर्मचारी से बदसलूकी का आरोप. वायरल वीडियो में एक वकील कर्मचारी से नाम और जाति पूछते हुए दिखाई दे रहा है। कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल और मारपीट की धमकी देने के भी आरोप लगे हैं। इस घटना के बाद कार्यालय कर्मचारियों में नाराजगी और भय का माहौल बताया जा रहा है।. तहसीलदार और मंत्री पर भी आरोप. हंगामे के दौरान वकीलों ने तहसीलदार को भी गाली दी। इसके अलावा राज्य के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर भी रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।. घटना का वीडियो वायरल (Raipur Tehsil Video Viral). बुधवार को हुई यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों में भी भय और नाराजगी की स्थिति है।. देखें वीडियो-. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/02/7bSb8WkDOp5xvZJI-1.mp4
Raipur Tehsil Office: रायपुर तहसील कार्यालय में वकीलों का हंगामा, नकल कॉपी नहीं मिलने पर विवाद, देखें वीडियो-
By worldprime
On: फ़रवरी 26, 2026 6:41 अपराह्न
---Advertisement---




