Raipur Video: राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर के दुर्गा पारा इलाके में होली की रात जमकर बवाल हो गया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में बदमाशों ने एक युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फूट गया। वहीं बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।. शराब पीने से मना करने पर शुरू हुआ विवाद. जानकारी के अनुसार, घटना होली की देर रात की है। दुर्गा पारा में कुछ युवक घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने जब घर के सामने शराब पीने से मना किया तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने पत्थर उठाकर युवक पर हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।. महिला से भी की मारपीट. बताया जा रहा है कि जब एक महिला ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और स्थिति को संभाला।. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मारपीट और हंगामे साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।. देखें वीडियो-. https://www.instagram.com/reel/DVfUBV2jHNg/?
Raipur Video: रायपुर में होली की रात खून-खराबा; युवक का सिर फोड़ा, महिला से भी मारपीट
By worldprime
On: मार्च 5, 2026 1:57 अपराह्न
---Advertisement---




