क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Rajim Violence Case: राजिम में भीषण साम्प्रदायिक झड़प, पुलिस पर पथराव और आगजनी; 3 आरोपी गिरफ्तार, जानिए अब कैसी है स्थिति

On: फ़रवरी 2, 2026 1:31 अपराह्न
Follow Us:
rajim violence case: राजिम में भीषण साम्प्रदायिक झड़प, पुलिस पर पथराव और आगजनी; 3 आरोपी गिरफ्तार, जानिए अब कैसी है स्थिति
---Advertisement---

Rajim Violence Case: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम अंतर्गत दुतकैया गांव में रविवार को पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला साम्प्रदायिक तनाव में बदल गया। उपद्रवियों ने घरों और वाहनों में आगजनी की, लोगों के साथ मारपीट की और पुलिस पर पथराव किया, जिससे गांव में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। (राजिम साम्प्रदायिक झड़प)

कैसे हुआ यह हादसा?

दरअसल, मामला साल 2024 के अप्रैल में गांव में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने से जुड़ा है. पुलिस ने आरोपी आरिफ खान को जेल भेज दिया था. हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था. जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने चुन-चुनकर रास्ते से गुजर रहे युवकों पर प्रहार किया. सबसे पहले सब-स्टेशन में ड्यूटी कर रहे अरविंद साहू के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया. हमले का सिलसिला यहीं नहीं रुका. राजिम मेला जा रहे नरेंद्र साहू के हाथ पर वार किया गया, जबकि रेखु यादव की भुजा पर हुए प्रहार से हड्डी फ्रैक्चर होने की आशंका है. इसके अलावा परमानंद साहू के साथ भी मारपीट की गई। (Rajim hinsa mamla)

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

Image 52 300x169 CG News 55 300x169

WhatsApp Image 2026 02 01 At 7.39.05 PM 771x1024 1 226x300

जानकारी के अनुसार, दुतकैया गांव (Dutkaiya Gaon hinsa) में एक पुराने विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। रविवार को FIR दर्ज कराने वाले लोगों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उग्र भीड़ ने एक पक्ष के घरों पर हमला कर आग लगा दी और तीन से चार वाहनों को भी जला दिया। इस दौरान पुलिस के पहुंचने पर भीड़ ने पथराव किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। (दुतकैया गांव पथराव और आगजनी)

पुलिस के मुताबिक, घटना की जड़ में अरिफ नामक व्यक्ति और उसके दो साथी हैं, जो पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। बताया गया है कि अरिफ और उसके साथियों ने रविवार को कुछ ग्रामीणों पर हमला किया था, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने उनके घरों को घेर लिया और आगजनी कर दी। आगजनी की इस घटना में करीब 11 घर प्रभावित हुए हैं।

हिंसा की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी और आईजी पहुंचे। रायपुर से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

पुलिस ने FIR करवाने वालों से मारपीट और हिंसा भड़काने के मामले में तीन आरोपियों को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की पहचान की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

SP वेदव्रत में कहा – अब स्थिति सामान्य

गरियाबंद एसपी वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि दुतकैया गांव में हुई हिंसा के मामले में मुख्य आरोपी अरिफ और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात रहेगा और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });