Ration Card e-KYC: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्डधारकों के लिए आधार से e-KYC अनिवार्य कर दी गई है। राशन कार्ड e-KYC में आ रही दिक्कतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने सीनियर सिटीजन, असहाय और बीमार लोगों को बड़ी राहत दी है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे राशनकार्डधारक, जिनकी बॉयोमेट्रिक पहचान फिंगरप्रिंट साफ न होने के कारण नहीं हो पा रही थी, वे घर बैठे फेस e-KYC कर सकेंगे।. शासन ने आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन व्यवस्था लागू की है, जिससे चेहरे के माध्यम से पहचान कर e-KYC पूरी की जा सकेगी। इससे बुजुर्गों को उचित मूल्य दुकान तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और राशन वितरण में बाधा नहीं आएगी।. फेस e-KYC (राशन कार्ड) ऐप से होगा। फेस e-KYC के लिए “मेरा eKYC” मोबाइल ऐप का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए Google Play Store से Mera eKYC App और Aadhaar FaceRD App डाउनलोड करना होगा।. प्रक्रिया के तहत आधार नंबर दर्ज करने पर मोबाइल पर आए ओटीपी को डालना होगा, इसके बाद कैमरे से चेहरे की पहचान कर e-KYC पूरी हो जाएगी। ऐप के जरिए यह भी जांचा जा सकता है कि e-KYC पहले से हुई है या नहीं।. यदि मोबाइल से e-KYC करना संभव न हो, तो राशनकार्डधारक अपने नजदीकी सरकारी उचित मूल्य दुकान पर जाकर अंगूठे या उंगली के निशान से e-KYC करा सकते हैं। (Chhattisgarh Ration Update). समय पर e-KYC नहीं कराने पर नुकसान. • आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है।.
Ration Card e-KYC: राशन कार्ड में हो रही असुविधा से बचें, घर से ऐसे करें e-KYC
By worldprime
On: जनवरी 28, 2026 6:06 अपराह्न
---Advertisement---











