राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) और सहायक कृषि अभियंता (कृषि विभाग) परीक्षा-2025 के आवेदन फॉर्म में करक्शन का मौका दिया है। अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन कर सकेगा। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन 19 अप्रेल 2026 को किया जाएगा। ऑनलाइन संशोधन 11 से 17 फरवरी 2026 तक किए जा सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऑनलाइन संशोधन के लिए शुल्क व प्रक्रिया संशोधन चाहने वाले अभ्यर्थी को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा कराना होगा। आयोग के ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध एप्लाई ऑनलाइन लिंक अथवा एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर संबंधित परीक्षा में ऑनलाइन संशोधन किया जा सकेगा। इस संबंध में किसी प्रकार की तकनीकी कठिनाई होने पर recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल से अथवा फोन नं. 9352323625 व 7340557555 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। विड्रो नहीं करने पर होगी कार्रवाई असत्य एवं गलत सूचना के आधार पर आवेदन करना तथा बिना योग्यता के बावजूद विड्रो नहीं करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे अभ्यर्थी को काउंसलिंग/प?
RPSC ने आवेदन फॉर्म में करेक्शन का दिया मौका:वेटेरनरी ऑफिसर और एईएन भर्ती; जानिए किसमें-कैसे कर सकेंगे संशोधन
By worldprime
On: फ़रवरी 10, 2026 12:57 अपराह्न
---Advertisement---









