Sakti News: सक्ती जिले में मजदूर के अपहरण के मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मजदूरी पर नहीं जाने से नाराज ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर मजदूर को जबरन कार में बैठाकर ले गया था।. पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई. मामला डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम कांसा का है। जानकारी के अनुसार राकेश भारद्वाज नामक मजदूर को ईंट भट्टे में काम करने के लिए पहले से राशि दी गई थी। मजदूर के काम पर नहीं जाने से विवाद शुरू हुआ। इसके बाद ठेकेदार नरेश कुमार टंडन अपने साथियों शिव टंडन, देवानंद भारद्वाज, कीर्तन खांडे और परमेश्वरी टंडन के साथ मिलकर उसे जबरन उठा ले गया।. मजदूर की पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।. अन्य प्रदेशों में करता था मजदूर सप्लाई. बताया जा रहा है कि आरोपी ठेकेदार अन्य प्रदेशों के ईंट भट्टों में मजदूरों की सप्लाई का काम करता है। पहले से पैसा लेने के बाद मजदूरी करने नहीं जाने को लेकर विवाद गहराया और मामला अपहरण तक पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।. देखिए वीडियो-. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-20-at-10.09.54-AM-1-1.mp4
Sakti News: मजदूरी में नहीं जाने पर मजदूर का अपहरण, ठेकेदार समेत 5 गिरफ्तार
By worldprime
On: फ़रवरी 20, 2026 1:13 अपराह्न
---Advertisement---











