Sarguja Murder: सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर उसके शव को कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। (सरगुजा दोस्त ने दोस्त की हत्या). जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शीतल निवासी हनुमानगढ़, थाना उदयपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी विवाद के चलते आरोपी युवक ने अपने दोस्त शीतल की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पोतका गांव के पास स्थित कीचड़ से भरी डबरी में फेंक दिया। (सरगुजा दोस्त ने दोस्त की हत्या कर डबरी में लाश फेंका). घटना की सूचना मिलते ही उदयपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकालने के लिए डबरी का पानी खाली कराया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Sarguja Murder: युवक ने अपने ही दोस्त की ली जान, फिर डबरी में लाश फेंककर आरोपी फरार
By worldprime
On: मार्च 16, 2026 1:57 अपराह्न
---Advertisement---






