क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Sarguja News: कागजों में मृत दिख रही महिला कलेक्टोरेट पहुंची, बोली- मैं जिंदा हूं साहब… जानिए पूरी सच्चाई कैसे हुई उजागर

On: जनवरी 23, 2026 6:47 अपराह्न
Follow Us:
sarguja news: कागजों में मृत महिला पहुंची कलेक्टोरेट, बोली मैं जिंदा हूं साहब… जानिए कैसे हुआ खुलासा
---Advertisement---

Sarguja News: सरगुजा जिले के मेंड्रा खुर्द गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला को कागजों में मृत दिखाकर उसके भतीजे ने करीब 6 एकड़ जमीन अपने नाम करा ली। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब महिला के परिजन समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए समिति पहुंचे।. जानकारी के मुताबिक, मेंड्रा खुर्द निवासी सुगामती राजवाड़े को राजस्व रिकॉर्ड में मृत दर्शाते हुए उसकी 6 एकड़ कृषि भूमि भतीजे कवल साय राजवाड़े के नाम दर्ज करा दी गई। जमीन हड़पने के लिए महिला को निसंतान बताया गया और भतीजे ने खुद को वारिस दर्शा दिया। इसके लिए जीवित महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवाया गया।. मामले का खुलासा तब हुआ, जब सुगामती राजवाड़े का नाती नेहरू राम राजवाड़े धान बेचने के लिए सरगवां समिति टोकन कटवाने पहुंचा। समिति में बताया गया कि रिकॉर्ड के अनुसार सुगामती राजवाड़े की मौत हो चुकी है, इसलिए टोकन जारी नहीं किया जा सकता। इसके बाद राजस्व रिकॉर्ड की जांच कराई गई, जहां पूरा फर्जीवाड़ा सामने आया।. इसके बाद सुगामती राजवाड़े अपने नाती के साथ सरगुजा कलेक्टोरेट पहुंची और कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए बोली- मैं जिंदा हूं साहब। महिला ने आरोप लगाया कि उसे मृत बताकर उसकी जमीन हड़प ली गई है।. नाती नेहरू राम राजवाड़े ने मामले में राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });