क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Surajpur Bus Accident: ट्रक से टक्कर के बाद पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस; 15 घायल, 1 की मौत

On: फ़रवरी 3, 2026 12:01 अपराह्न
Follow Us:
surajpur bus accident: ट्रक से टक्कर के बाद पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस; 15 घायल, 1 की मौत
---Advertisement---

Surajpur Bus Accident: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही एक यात्री बस सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर गंगापुर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस (Surajpur Truck Bus collision) को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस सवार करीब 15 श्रद्धालु घायल हो गए, जबकि एक गंभीर रूप से घायल यात्री की अंबिकापुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। (सूरजपुर में ट्रक से टक्कर के बाद पेड़ से टकराई श्रद्धालुओं से भरी बस; 15 घायल). घटना लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत स्थिर है, जबकि कुछ को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। (सूरजपुर ट्रक बस टक्कर). जानकारी के मुताबिक, बस रायगढ़ जिले के तमनार से श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी (बनारस) के लिए रवाना हुई थी। गंगापुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बस (Surajpur Truck Bus Accident) को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा।. पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });