Surajpur Murder: सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही चार माह के दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटककर उसकी जान ले ली। (सूरजपुर मां ने बच्चे की हत्या). जानकारी के मुताबिक महिला घर में खाना बना रही थी, तभी बच्चा लगातार रो रहा था। बच्चे के रोने से गुस्साई मां ने आपा खो दिया और मासूम को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। (सूरजपुर 4 माह के मासूम ने रोया तो मां ने पटककर मार डाला). प्राथमिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। (Surajpur mother killed baby)
Surajpur Murder: 4 माह के मासूम ने रोया तो मां ने पटककर मार डाला, रूह कंपा देने वाली वारदात
By worldprime
On: मार्च 25, 2026 3:37 अपराह्न
---Advertisement---





