Surajpur Rape: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक पंचायत सचिव पर अपनी ही भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

घुमाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, आरोपी पंचायत सचिव ने भतीजी को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के बाद से आरोपी फरार
मामला दर्ज होते ही आरोपी पंचायत सचिव फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
item_sourceitem_content






