यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन(UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 4 फरवरी को जारी किया। इस नोटिफिकेशन में ही 40 गलतियां मिलीं। नोटिफिकेशन में पेज 2 पर ‘Examination’ को ‘Examinaiton’ और ‘candidates’ को ‘cadidates’ लिखा गया है। वहीं, पेज 7 पर ‘Benchmark’ को ‘Bechmark’, ‘Functional’ को ‘Functinal’ और पेज 8 पर ‘Abbreviations’ की जगह ‘Abbriviations’ लिखा गया है। सोशल मीडिया पर यूजर स्क्रीनशॉट शेयर कर आयोग को ट्रोल कर रहे हैं। उम्मीदवार पूछ रहे हैं कि अगर वे ऐसी गलती करें तो नंबर कटेंगे। एक्सपर्ट्स ने कहा कि प्रूफरीडिंग में चूक हुई है। फॉर्म भरते समय सावधानी बरतें। आयोग के प्रोफेशनलिज्म पर सवाल UPSC भारत सरकार की एक संवैधानिक संस्था है। देश के लिए योग्य और ईमानदार अधिकारियों को चुनने के लिए जिम्मेदार है। सिविल सेवा परीक्षा के जरिए भर्ती किए गए अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, SP और डिप्लोमैट जैसे कई पदों पर काम करते हैं। आलोचकों का कहना है कि आधिकारिक नोटिफिकेशन में इतनी बेसिक स्पेलिंग और ग्रामर की गलतियों से कमीशन के काम में बारीकियों पर ध्यान और प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग यह नोटिफिकेशन जारी होते ही सोशल मीडिया पर आयोग की ट्रोलिंग शुरू हो गई। यूजर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और हर गलती बता रहे हैं। कई लोगों ने हैरानी जताई है कि दुनिया की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक करवाने वाले कमीशन ने एक ऑफिशियल ड?
UPSC परीक्षा नोटिफिकेशन में ही 40 गलतियां:एग्जामिनेशन की स्पेलिंग Examinaition और कैंडिडेट को Cadidates लिखा; सोशल मीडिया पर आयोग ट्रोल
By worldprime
On: फ़रवरी 5, 2026 9:18 अपराह्न
---Advertisement---









