‘जन्नत’ 2 फेम और एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने रविवार को बताया कि अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद बढ़े US-ईरान संघर्ष के बीच वह इस समय संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय डरावना है और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही भारत लौटेंगी। ईशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जो भी लोग हालचाल पूछ रहे हैं और मैसेज कर रहे हैं, मैं जवाब न देने के लिए माफी चाहती हूं। हम ठीक हैं, हम सुरक्षित हैं। समय डरावना है, बहुत कठिन है।” उन्होंने आगे लिखा, “भगवान हमारी रक्षा के लिए हैं। हमें भरोसा है कि संयुक्त अरब अमीरात का रक्षा मंत्रालय लोगों की सुरक्षा और बचाव के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहा है। सभी प्रभावित लोगों के लिए, जो भी फंसे हुए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए सबसे बढ़कर प्रार्थना कर रही हूं। उम्मीद है जल्द ही घर लौटूंगी।” बता दें कि इससे पहले शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आसमान की तस्वीर शेयर कर “अबू धाबी” लिखकर अपनी लोकेशन की पुष्टि की थी। UAE के दुबई में फंसी सोनल चौहान वहीं, एक्ट्रेस सोनल चौहान UAE के दुबई में फंसी हुई हैं। हाल ही में ईरान ने दुनिया के 8 देशों में हमला किया है, जिसमें दुबई भी शामिल है। इस स्थिति में दुबई की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं, जिससे एक्ट्रेस भारत लौटने में असमर्थ हैं। एक्ट्?
US-ईरान तनाव के बीच अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता:एक्ट्रेस बोलीं- हम सुरक्षित हैं, समय बहुत कठिन है, जल्द भारत लौटने की उम्मीद जताई
By worldprime
On: मार्च 1, 2026 2:54 अपराह्न
---Advertisement---





