YRF की स्पाई यूनिवर्स फिल्म “अल्फा” की प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स ने नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ का स्ट्रीमिंग ऑफर रिजेक्ट कर दिया है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला 2026 में भारत में फिल्म की थिएटर में रिलीज को ध्यान में रखकर लिया गया। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। रिपोर्ट में एक सोर्स के हवाले से बताया कि यशराज फिल्म्स को नेटफ्लिक्स ने ₹215 करोड़ की डील ऑफर की थी। इस डील के तहत फिल्म को सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाना था। हालांकि, प्रोडक्शन कंपनी ने ऑफर ठुकरा दिया। रिपोर्ट में YRF के स्पोक्सपर्सन ने कहा, “‘अल्फा’ के सीधे OTT पर रिलीज होने की खबरें पूरी तरह अफवाह हैं। एक महिला-प्रधान फिल्म को गलत तरीके से दिखाने की कोशिश की जा रही है। यश राज फिल्म्स अपनी किसी भी थिएटर रिलीज फिल्म को सीधे स्ट्रीमिंग पर नहीं लाएगा। हम एक ऐसा स्टूडियो हैं जिसे बड़े पर्दे का अनुभव बनाने पर गर्व है।‘अल्फा’ हमारी कंपनी की बड़ी और अहम फिल्म है।” उन्होंने यह भी कहा, “‘अल्फा’ के जरिए हमने कुछ खास बनाने की कोशिश की है। फिल्म में देश की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। उनके साथ टैलेंटेड शरवरी भी नजर आएंगी। हमें भरोसा है कि यह फिल्म दर्शकों का पूरा मनोरंजन करेगी और इसे भी बाकी एक्शन फिल्मों की तरह खूब प्यार मिलेगा।” अल
YRF ने नेटफ्लिक्स का ₹215 करोड़ का ऑफर ठुकराया:थिएटर में रिलीज होगी आलिया-शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’
By worldprime
On: फ़रवरी 24, 2026 3:12 अपराह्न
---Advertisement---











