अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के सेट से एक बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में उनके को-आर्टिस्ट राजपाल यादव नजर आ रहे हैं। वीडियो में राजपाल यादव एक बाड़ के पास खड़े दिखाई देते हैं। तभी अक्षय कुमार उनके पीछे एक घोड़ा लेकर पहुंच जाते हैं। घोड़ा राजपाल यादव की पहनी हुई विग को कुतरने लगता है, जिससे वह अचानक घबरा जाते हैं। अचानक हुई इस घटना से राजपाल यादव डरकर चिल्ला उठते हैं। इसके बाद अक्षय कुमार और राजपाल यादव दोनों जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, “राजपाल यादव को अपनी ‘हॉर्सपावर’ दिखाने में बड़ा मजा आया। ‘वेलकम टू द जंगल’ आपकी कल्पना से भी ज्यादा जंगली है। 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।” वेलकम टू द जंगल के बारे में फिल्म का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, परेश रावल, राजपाल यादव, जॉनी लीवर, आफताब शिवदासानी, लारा दत्ता, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, दलेर मेहंदी, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का प्रोडक्शन फिरोज ए. नाडियाडवाला ने बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले किया है। यह लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी ?
अक्षय कुमार ने राजपाल यादव के साथ किया प्रैंक:सेट पर घोड़ा विग कुतरने लगा; घबराकर चिल्लाए एक्टर, देखें वीडियो
By worldprime
On: जून 6, 2026 9:46 पूर्वाह्न
---Advertisement---