8 मार्च 2026 में परिवार पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर सुसाइड की कोशिश करने वाले राइडर अनुराग डोभाल ने फिर एक बार परिवार पर संगीन आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि परिवार उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। उन्होंने ये भी दावा किया है कि जिस दिन उनका एक्सीडेंट हुआ था, उस दिन भी पिता ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। अनुराग डोभाल ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर किया है। इसमें उन्होंने कहा कि जिस दिन उनका एक्सीडेंट हुआ, उस दिन उन्हें उम्मीद थी कि उनके परिवार वाले भी पहुंचेगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब हाल ही में काम के सिलसिले में देहरादून गए अनुराग को पता चला है कि 8 मार्च को जिस दिन उनका एक्सीडेंट हुआ, उसी समय उनके पिता ने उनके खिलाफ 50 पन्नों की शिकायत दर्ज करवाई। अनुराग के खिलाफ जांच भी होती रही और अब जाकर उन्हें इसकी जानकारी मिली। अनुराग ने कहा कि एक्सीडेंट के बाद रिकवरी का एक महीना बेहद दर्दनाक था। उन्हें डायपर यूज करने पड़े, लेकिन उनके परिवार से कोई आगे नहीं आया। उल्टा उनके खिलाफ शिकायत कर दी। उनका कहना है कि कोई भी मां-बाप अपने सगे बच्चे के साथ कभी ऐसा नहीं कर सकते। शिकायत में मां ने लिखा, अनुराग के दोस्तों से डर लगता है अनुराग डोभाल ने बताया है कि उनके खिलाफ दर्ज हुई शिकायत में ये भी लिखा गया है कि मां को उनके घर आने वाले दोस्तों से डर लगता था। जबक?
अनुराग डोभाल का पेरेंट्स पर आरोप- मेरे खिलाफ साजिश रची:बोले- जिस दिन अस्पताल गया, तभी मेरे खिलाफ शिकायत की; मार्च में की सुसाइड की कोशिश
By worldprime
On: मई 21, 2026 11:16 पूर्वाह्न
---Advertisement---