क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

अन्नामलाई ने BJP अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की:दावा- BJP से सम्मानजनक विदाई चाहते हैं, 7 जून को फैसला लेंगे

On: जून 2, 2026 1:56 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने मंगलवार को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है, जब उनके BJP छोड़ने की चर्चाएं चल रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, वह भाजपा से बिना टकराव वाली सम्मानजनक विदाई चाहते हैं। इसके बाद वह तमिलनाडु में ‘राष्ट्रवादी-तमिल दर्शन’ आधारित गैर-राजनीतिक आंदोलन शुरू करेंगे, जिसे जनभावनाओं के आधार पर बाद में राजनीतिक दल में बदला जा सकता है। अन्नामलाई 7 जून को अपने कोर समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह आगे की रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। युवा वोटबैंक में उनकी पकड़ को देखते हुए उनके अगले कदम पर राजनीतिक दलों की नजर है। यह भी चर्चा है कि RSS चाहता है कि अन्नामलाई सार्वजनिक जीवन में सक्रिय बने रहें। अन्नामलाई और बीजेपी में अनबन, 593 संकेत… BJP को नुकसान हो सकता है राजनीतिक विश्लेषक सुमंत सी. रमन के मुताबिक, अन्नामलाई की ‘एन मन्न, एन मक्कल’ पदयात्रा के बाद तमिलनाडु में BJP का वोट शेयर 2021 के 3% से बढ़कर 2024 में 11% तक पहुंचा था, जो 2026 में फिर 3% पर है। ऐसे में उनके अगले राजनीतिक कदम को राज्य की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है। सड़कों पर समर्थन में पोस्टर लगे 4 जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले चेन्नई के कई इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर पर लिखा है- “Our Leader, Come and Lead Us” यानी “हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए।” इधर, कोयम्बटूर की सड़कों पर भी फैन्स ने पोस्टर लगा दिए हैं। इन पर लिखा है कि निडर सोच की कोई सीमा नहीं होती। उन्होंने आंदोलन से जोड़ने के लिए नए सदस्यों को जोड़ना भी शुरू कर दिया है। तमिलनाडु में BJP को सिर्फ 1 सीट मिली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में BJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई, जबकि एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीट पर जीत मिली। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है। ——————

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Dhamtari Bee Attack: जंगल में मधुमक्खियों का हमला; सास की मौत, दामाद गंभीर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वेदांता ग्रुप के मुंबई-दिल्ली दफ्तरों पर ED की रेड:फेमा नियमों के उल्लंघन का आरोप; ₹74,000 करोड़ के कर्ज वाली पैरेंट कंपनी को पेमेंट किया था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका का पहला एआई स्कूल:हाईटेक लैब होते हुए भी बच्चों को दिमाग दौड़ाने के लिए प्रोत्साहन, कोशिश यही कि इंसानी खूबियां बची रहें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: प्रार्थना सभा के दौरान बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट; गांव में भारी पुलिस बल तैनात

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सीएम फडणवीस की पत्नी ने ई-रिक्शा चलाया, VIDEO:एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पैसेंजर बनीं, पिंक ई-रिक्शा पहल की शुरुआत हुई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सीएम फडणवीस की पत्नी ने ई-रिक्शा चलाया, VIDEO:एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर पैसेंजर बनीं, पिंक ई-रिक्शा पहल की शुरुआत हुई

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });