बिग बॉस 19 में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अश्नूर कौर के लग्जरी घर में मुंबई की बारिश का बुरा असर पड़ा है। एक्ट्रेस ने हाल ही में वीडियो जारी कर बताया है कि उनके घर के सामान का काफी नुकसान हुआ है। मुंबई की बारिश का असर सेलेब्स पर भी पड़ रहा है। एक्टर रणदीप हुड्डा ने ट्रैफिक से बचने के लिए मुंह छिपाकर मेट्रो में ट्रेवल किया है। वहीं तमन्ना भाटिया बारिश के मजे उठाती दिखी हैं। अश्नूर कौर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य और हाउसहेल्प मिलकर घर से पानी निकालने की जद्दोजहद कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ अश्नूर ने लिखा है, “मुझे एक इवेंट के लिए निकलना था, और तभी घर पर ये हो गया। मेरे ऊपर लगी हर नजर खुशियों, सफलता और तरक्की में बदल जाए।” एक्टर रणदीप हुड्डा ने मेट्रो में किया सफर मुंबई मेट्रो से रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मास्क से चेहरा छिपाए हुए मेट्रो में सफर करते दिखे हैं। उनके साथ टीम के कुछ सदस्य भी शामिल थे। मास्क की वजह से एक्टर आम लोगों की तरह दिख रहे थे। आसपास के लोग भी उन्हें पहचान नहीं सके। तमन्ना भाटिया बारिश में कंपकंपाती दिखीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो घर की बालकनी में बारिश में भीगती दिखीं।
अश्नूर कौर के लग्जरी घर में घुसा बारिश का पानी:एक्ट्रेस बोलीं- लगी हुई नजर तरक्की में बदले, रणदीप हुड्डा ने मुंह छिपाकर मेट्रो में सफर किया
By worldprime
On: जुलाई 2, 2026 9:33 पूर्वाह्न
---Advertisement---