क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

आज भी दुबई में फंसे रहेंगे एमपी के लोग:शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आज भी कैंसिल, विजयवर्गीय संपर्क में

On: मार्च 2, 2026 9:57 पूर्वाह्न
Follow Us:
आज भी दुबई में फंसे रहेंगे एमपी के लोग:शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आज भी कैंसिल, विजयवर्गीय संपर्क में
---Advertisement---

ईरान और इजराइल में युद्ध के बीच ईरान ने यूएई सहित आठ देशों में मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इसमें यूएई भी शामिल है। इसके कारण यूएई के सभी एयरपोर्ट (दुबई, शारजाह और अबूधाबी) कल से बंद हैं। 28 फरवरी से कैंसिल शारजाह से इंदौर आने और जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आज भी निरस्त कर दी गई हैं। इसके कारण इंदौर सहित प्रदेश के सैकड़ों यात्री यूएई में फंस गए हैं। दो पूर्व विधायकों सहित इंदौर के एक बड़े कारोबारी और उनके साथी दुबई की जिस होटल में ठहरे थे, उसके पास की ही पार्क जुमेरा होटल में मिसाइल गिरी और धमाका हुआ। घटना के बाद इंदौर के सभी लोगों ने उस इलाके को छोड़कर दूसरी होटल में शरण ली। कारोबारी पिंटू छाबड़ा ने बताया कि उनके परिजन और सभी साथी सुरक्षित हैं। इंदौर से गया एक अन्य परिवार अबूधाबी में फंसा है। हालांकि वहां हालात सामान्य हैं, लेकिन फ्लाइटों के बंद होने के कारण वापसी मुश्किल हो रही है। इधर, इंदौरियों के दुबई सहित यूएई के विभिन्न शहरों में फंसने की खबर के बाद मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने ताजा हालातों की जानकारी लेते हुए दिल्ली में विभिन्न मंत्रालयों से संपर्क कर दुबई में फंसे इंदौर के लोगों की वापसी के उपायों के बारे में चर्चा की। उन्होंने दुबई में फंसे पूर्व विधायकों सहित कारोबारी पिंटू छाबड़ा से चर्चा कर कहा कि वे ओमान से लौटने का प्रयास करें, फिलहाल भारत-ओमान के बीच हवाई संपर्क जारी है। मंत्री ने यूएई में फंसे लोगों को भारतीय दूतावास से संपर्क रखने और उनकी हिदायतें मानने की भी सलाह दी। इंदौर से शारजाह के बीच नियमित उड़ान एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा इंदौर से शारजाह के बीच नियमित उड़ानों का संचालन किया जाता है। 28 फरवरी से ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुए युद्ध के चलते कंपनी ने अपनी आने और जाने वाली उड़ानों को निरस्त कर दिया था और आज भी उड़ानें निरस्त करने की घोषणा की है। ऐसे में शारजाह, अबूधाबी और दुबई से इंदौर आने वाले यात्री वहीं फंस गए हैं। इंदौर से दुबई गए दो पूर्व विधायक संजय शुक्ला और विशाल पटेल के साथ ही कारोबारी पिंटू छाबड़ा, उनका बेटा करण छाबड़ा और बहू के साथ ही प्रवीण कक्कड़, संजय अग्रवाल एवं अन्य साथी दुबई गए हुए हैं। होटल के पास धमाका दुबई में फंसे पूर्व विधायक सहित अन्य यात्री शनिवार को ही लौटने वाले थे, लेकिन वे जिस होटल में ठहरे थे, उसके पास ही स्थित पार्क जुमेरा होटल में धमाके के बाद उन्होंने भारतीय दूतावास की सलाह पर उक्त इलाका छोड़कर अन्य इलाके में स्थित होटल हयात में शरण ली। दुबई में फंसे यात्रियों ने बताया कि यहां लगातार धमाकों की आवाज आ रही हैं और सायरन बज रहे हैं। वहां घूमने गए भारतीयों में जहां डर का माहौल है, वहीं इंदौर सहित देश के कई लोग दुबई में ही रह रहे हैं और ताजा हमलों से उनमें भी चिंता बनी हुई है। अबुधाबी में भी फंसे यात्री इंदौर से अपने परिवार के साथ 6 लोगों के साथ 26 फरवरी को शारजाह गए सुमित टोंग्या ने बताया कि वे अभी अबूधाबी में हैं। शनिवार को उन्होंने अपनी होटल के पास धमाकों की आवाजें भी सुनीं। आसमान में उड़ती मिसाइलें भी देखीं। इससे यहां लोगों में घबराहट की स्थिति है। हालांकि रविवार सुबह से हमले शांत हैं। उन्होंने बताया कि काफी लोग फ्लाइट्स बंद होने से यहां फंस गए हैं। उनकी भी वापसी की फ्लाइट 3 मार्च को है और इसे लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। मोबाइल पर आया अलर्ट मैसेज अमोल कटारिया ने बताया कि उनके मोबाइल पर शनिवार को यूएई प्रशासन की ओर से एक चेतावनी मैसेज भी आया, जिसमें लिखा था कि वर्तमान स्थिति के कारण संभावित मिसाइल खतरे की आशंका है। कृपया तुरंत नजदीकी सुरक्षित इमारत में शरण लें और खिड़कियों, दरवाजों तथा खुले क्षेत्रों से दूर रहें। आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा करें। जाने वाले यात्रियों के टूर भी हुए निरस्त ट्रेवल्स एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया ने बताया कि युद्ध के कारण उड़ानें निरस्त हो जाने से इंदौर सहित प्रदेश के यूएई सहित अन्य देशों में जाने वाली कई उड़ानें निरस्त हुई हैं। इसके कारण यात्रियों के पहले से बुक टूर पैकेज कैंसल हो रहे हैं। युद्ध के हालातों को देखते हुए कई पर्यटक खुद ही अपने टूर कैंसल करवा रहे हैं। जो यात्री वहां पहुंच चुके हैं, वे लगातार कैसे भी भारत तक लौटने की कोशिश कर रहे हैं। मप्र बास्केटबॉल टीम के खिलाड़ी भी फंसे भारतीय सीनियर पुरुष बास्केटबॉल टीम 25 फरवरी को एशियाई क्वालिफायर में भाग लेने के लिए दोहा गई थी। टीम में मध्यप्रदेश के तुशाल सिंह भी शामिल हैं। 27 को टीम को लेबनान जाना था, लेकिन कतर में चल रहे राजनीतिक तनावों के कारण अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा बंद है। ऐसे में टीम के खिलाड़ी और अधिकारी दोहा में फंसे हुए हैं। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) के महासचिव कुलविंदर सिंह गिल ने बताया भारतीय टीम ने 27 फरवरी को कतर के खिलाफ अपना निर्धारित मैच खत्म किया। मौजूदा स्थिति और यात्रा संबंधी अनिश्चितताओं के कारण टीम व अधिकारी दोहा एंबेसी में 5 घंटे के लिए रुके थे। इसके बाद पूरी टीम को होटल में पहुंचाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND A vs AFG A Live: फिर अर्धशतक नहीं लगा सके वैभव सूर्यवंशी; इतने रन पर हुए आउट; भारत-ए की पहले बल्लेबाजी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेलोनी ने सिगरेट पीना छोड़ा, G7 समिट में खुलासा:कहा- 1 महीने से नहीं पी; नींद भगाने के लिए कॉफी पीती हूं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेलोनी ने सिगरेट पीना छोड़ा, G7 समिट में खुलासा:कहा- 1 महीने से नहीं पी; नींद भगाने के लिए कॉफी पीती हूं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मस्क की स्पेसएक्स दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी:माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन को छोड़ा पीछे; मस्क की एक दिन की कमाई बफे की नेटवर्थ से 11% ज्यादा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मस्क की स्पेसएक्स दुनिया की 5वीं सबसे मूल्यवान कंपनी बनी:माइक्रोसॉफ्ट-अमेजन को छोड़ा पीछे; मस्क की एक दिन की कमाई बफे की नेटवर्थ से 11% ज्यादा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });