क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इजराइल-ईरान जंग…MP के 100 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे:इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन और बिल्डर भी शामिल; एयर इंडिया की फ्लाइट कल भी कैंसिल

On: फ़रवरी 28, 2026 10:04 अपराह्न
Follow Us:
इजराइल ईरान जंग...mp के 100 से ज्यादा लोग दुबई में फंसे:इंदौर के पूर्व विधायक, बिजनेसमैन और बिल्डर भी शामिल; एयर इंडिया की फ्लाइट कल भी कैंसिल
---Advertisement---

ईरान पर इजराइल और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। हमले के बाद दुबई के सभी एयरपोर्ट्स को बंद कर दिया गया है। यहां से आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं। इजराइल-ईरान जंग का असर मध्य प्रदेश के यात्रियों पर भी पड़ा है। दुबई के शारजाह से इंदौर आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-256 रद्द हो गई है। कल की फ्लाइट IX255 (IDR–SHJ) और IX256 (SHJ–IDR) भी कैंसिल कर दी गई हैं। इससे मध्य प्रदेश के 100 से ज्यादा यात्री दुबई और शारजाह एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शारजाह से इंदौर के लिए फ्लाइट UAE टाइम के हिसाब से दोपहर 12:20 बजे निकलने वाली थी, लेकिन आखिरी मिनट में कैंसल कर दी गई। पैसेंजर्स को एयरपोर्ट पहुंचने पर इस बारे में पता चला। कई पैसेंजर्स पहले ही दुबई पहुंच चुके थे। शारजाह से इंदौर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स तय थीं। वे भी वहीं फंसे हुए हैं। ये तस्वीरें देखिए… शादी में गए इंदौर के नेता, बिल्डर और सेठ फंसे जानकारी के अनुसार दुबई में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर से कई लोग गए थे। इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, प्रवीण कक्कड़, सहारा ग्रुप के मनीष सहारा, अग्रवाल समूह के संजय अग्रवाल, सी-21 मॉल के मालिक पिंटू छाबड़ा, गोलू पाटनी सहित कई लोग शामिल हैं। पूर्व MLA संजय शुक्ला बोले- हम सुरक्षित हैं दैनिक भास्कर से बातचीत में पूर्व MLA संजय शुक्ला ने बताया कि, हम सब सुरक्षित हैं। हमारे रहने की जगह पर हालात नॉर्मल हैं। सिक्योरिटी की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं, लेकिन हमारी वापसी शारजाह से होनी है। फ्लाइट को लेकर कल रविवार को स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार और बच्चों के साथ फंसे यात्री फंसे यात्रियों में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित मध्य प्रदेश के कई जिलों के लोग शामिल हैं। इनमें बड़ी संख्या में परिवार, महिलाएं और बच्चे भी हैं। कई यात्री छुट्टियां मनाने या पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे, लेकिन अब वापसी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। एक यात्री ने बताया कि वे आठ घंटे से अधिक समय से शारजाह एयरपोर्ट पर बैठे हैं, लेकिन एयरलाइन की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। होटल बुकिंग की अवधि खत्म हो चुकी है। खाने-पीने की भी दिक्कत हो रही है। बच्चों को संभालना मुश्किल हो गया है। टिकट का पूरा रिफंड या रीबुकिंग का विकल्प एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुताबिक इजराइल-ईरान जंग के चलते यूएई सहित मध्य पूर्व के कई देशों ने अपने एयरस्पेस में प्रतिबंध लगाए हैं। इस कारण भारतीय एयरलाइंस की कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सुरक्षा कारणों से शारजाह-इंदौर रूट की उड़ान को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से यात्रियों को टिकट का पूरा रिफंड या बाद की तारीख में रीबुकिंग का विकल्प दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि वैकल्पिक उड़ानों की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियों को तत्काल राहत नहीं मिल पा रही है। ……………………… इजराइल-ईरान जंग से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें 1. इजराइल-अमेरिका का ईरान पर हमला, 85 स्कूली छात्राओं की मौत इजराइल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर बड़ा हमला किया। ईरानी न्यूज एजेंसियों ने बताया कि दक्षिणी ईरान के एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 85 छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 45 घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला:सभी एयरपोर्ट बंद ईरान पर इजराइल और अमेरिका की स्ट्राइक के बीच दुबई की मशहूर और दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला हुआ। इससे पहले बिल्डिंग को खाली करा दिया गया था। यहां धमाकों की आवाज सुनी गई थी। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });