CG News: बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक ब्लास्ट हो गया। हादसे में युवक के हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए।. जानकारी के अनुसार, घटना सेंट्रल लाइब्रेरी के पास की है, जहां रामेश्वर कश्यप अपने दोस्तों के साथ खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी जेब से धुआं निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते और मोबाइल बाहर निकालते, बैटरी में जोरदार धमाका हो गया।. ब्लास्ट इतना तेज था कि युवक के हाथ और पैर झुलस गए। दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
CG News: जेब में रखा मोबाइल फटा, बुरी तरह झुलसा युवक
By worldprime
On: मार्च 30, 2026 12:46 अपराह्न
---Advertisement---