क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

इजराइल पर ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल गिरने से हड़कंप:इजराइल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम में सेंध लगने‎ की जांच शुरू, यूएस से अधिक गोला-बारूद की मांग‎

On: मार्च 24, 2026 3:00 अपराह्न
Follow Us:
इजराइल पर ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल गिरने से हड़कंप:इजराइल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम में सेंध लगने‎ की जांच शुरू, यूएस से अधिक गोला बारूद की मांग‎
---Advertisement---

इजराइल में शनिवार को डिमोना और नजदीकी‎ शहर अराद पर गिरी ईरान की दो बैलिस्टिक ‎मिसाइलों ने इजराइलियों को स्तब्ध कर दिया है। ‎इजराइल के दक्षिण नेगेव रेगिस्तान में डिमोना शहर ‎से लगभग 14 किलोमीटर दूर स्थित उसके प्रमुख‎ परमाणु रिसर्च सेंटर और रिएक्टर के मुकाबले कुछ ‎ही स्थान ऐसे होंगे जो इनसे ज्यादा सुरक्षित हों।‎ इसलिए तीन घंटे के अंतर से गिरी दो ईरानी‎ मिसाइलों ने इजराइल के मिसाइल डिफेंस सिस्टम‎ पर सवाल खड़े कर दिए हैं।‎ विशेषज्ञ अनुमान लगा रहे हैं कि पिछले साल‎ईरान से 12 दिन के युद्ध में इनका जखीरा खत्म ‎हो गया होगा। यह चिंता आने वाले सप्ताहों में‎ और गहरी होगी। इजराइल के सैनिक अधिकारियों ‎ने बताया, वे जांच कर रहे हैं कि गड़बड़ी कहां हुई‎ है। लेकिन विस्तृत ब्योरे पर चुप्पी साध रखी है।‎ रविवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू ने ‎प्रभावित स्थानों का दौरा करने के बाद‎ इजराइलियों से कहा कि वे बेफिक्र न रहें। मिसाइल ‎अलर्ट आने पर बम शेल्टर में शरण लें।‎ इजराइली सेना ने ईरान की बैलिस्टिक‎ मिसाइलों को रोकने की दर 90% बताई है। ‎अधिकारियों का कहना है कि डिफेंस सिस्टम ‎रोकथाम की 100% क्षमता कभी हासिल नहीं ‎कर सकते हैं। इजराइली एयर और मिसाइल ‎डिफेंस सिस्टम के पूर्व कमांडर ब्रिगेडियर जनरल‎ रैन कोचाव ने बताया कि डिमोना बहुस्तरीय ‎इजराइली और अमेरिकी डिफेंस सिस्टम से‎ सुरक्षित था। यह ऑपरेशनल नाकामी है।‎ इजराइल के मिसाइल डिफेंस में आयरन डोम‎ प्रमुख है। लेकिन इसे हमास की कम दूरी की‎ मिसाइलों को रोकने के लिए बनाया गया है।‎ बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने का उसका सबसे ‎आधुनिक हथियार एरो-3 है, लेकिन एरो-3‎‎सिस्टम महंगा है। उसे बनाने में समय लगता है।‎ इजराइली मीडिया ने रविवार को बताया कि अराद‎ और डिमोना में एरो-3 तैनात नहीं था। इजराइल ‎और अमेरिका द्वारा तैयार एंटीबैलिस्टिक मिसाइल‎ सिस्टम धरती के वातावरण के बाहर अंतरिक्ष में ‎मिसाइलों को रोकता है। इजराइल में अमेरिका का‎ थाड सिस्टम भी तैनात है।‎ अधिक इंटरसेप्टर की मांग‎ इजराइली रक्षा मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल अमीर‎ बराम इस माह अधिक इंटरसेप्टर और गोला-बारूद ‎सप्लाई करने की मांग करने वाशिंगटन गए थे। नाम‎न बताने की शर्त पर तीन इजराइली अधिकारियों ने‎ यह जानकारी दी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं ‎हुआ है कि क्या अमेरिका अधिक सप्लाई के लिए‎ सहमत हो गया है।‎ क्लस्टर मिसाइलों से खतरा‎ जमीन से कुछ किलोमीटर ऊपर फटने वाली ‎ईरान की क्लस्टर मिसाइलें घातक साबित हो‎ रही हैं। अराद, डिमोना, तेल अवीव और ‎यरूशलम के पास बेट शेमेश पर हमलों के‎ अलावा अन्य इलाकों में बड़े मिसाइल के‎ हिस्सों या क्लस्टर मिसाइलों से कई बिल्डिंग‎ और सड़कों को नुकसान पहुंचा है।‎ इजराइल के सेफ्टी सिस्टम के कमजोर होने पर चिंता‎ पिछले साल जून में 12 दिन के युद्ध की‎समाप्ति के बाद इजराइली सेना ने चिंता‎जताई थी कि क्या देश का मिसाइल एयर‎डिफेंस सिस्टम ईरान की बैलिस्टिक‎मिसाइल खत्म होने से पहले ही चुक‎जाएगा। उस वक्त अधिकारियों ने कहा था‎कि इजराइल को अपने इंटरसेप्टर बचा कर‎खर्च करना होंगे। उसे सामरिक इंफ्रास्ट्रक्चर‎को अहमियत देना पड़ेगी। वैसे इजराइली‎ सेना ने इन बातों का खंडन किया है।‎

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bilaspur Accident: दो ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिन्दा जला ड्राइवर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मारियो अमेरिका के महान रेसर, ‘औसत’ होने से नफरत थी:सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को हराने पर फोकस, संतुष्ट होने के बजाय खुद को चुनौती देते रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Kawardha Suicide: घर में मिली पति-पत्नी की लाश, भागकर की थी शादी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चांदी आज ₹1,214 बढ़कर ₹2.51 लाख पर पहुंची:सोना ₹347 बढ़कर ₹1.52 लाख का 10 ग्राम हुआ, इस साल ₹19 हजार हो चुका

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खराब मौसम के कारण हैदराबाद-हुबली फ्लाइट बेंगलुरु डायवर्ट:तीन घंटे हवा में रहा विमान, बाद में हुबली पहुंची फ्लाइट; सभी 22 यात्री सुरक्षित

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मणिपुर में प्रदर्शनकारियों-सुरक्षा बलों में झड़प, आंसू गैस छोड़ी:मशाल रैली रोकने पर टकराव हुआ; सगोलबंद हिंसा में 21 गिरफ्तार

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });