एआर रहमान उस बयान से विवादों में आ गए, जिसमें उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक वजहों से उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिलता। जावेद अख्तर ने उनके बयान का खंडन किया था, जिसके बाद अब कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जावेद अख्तर की आलोचना करते हुए एआर रहमान के बयान पर सहमति जताई है। कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, जब जावेद अख्तर, एआर रहमान की बॉलीवुड में बढ़ती साम्प्रदायिकता को लेकर जताई गई चिंता को नजरअंदाज करते हैं, तो वह भारतीय मुसलमानों के उन अनुभवों को झुठलाते हैं जो उन्होंने खुद जिए हैं और जो समाज में साफ दिखाई देते हैं। आगे उन्होंने लिखा, ‘इन अनुभवों में उनकी अपनी पत्नी शबाना आजमी के अनुभव भी शामिल हैं, जिन्होंने खुले तौर पर बताया है कि मुंबई जैसे आधुनिक और बड़े शहर में भी उन्हें मुस्लिम होने की वजह से घर नहीं दिया गया। बॉलीवुड हमेशा से भारत का एक छोटा रूप रहा है, जो देश की सामाजिक सच्चाइयों को दर्शाता है। इन अनुभवों को नजरअंदाज कर देने से आज के भारत की सच्चाई नहीं बदल जाती।’ क्या है पूरा विवाद? पॉपुलर सिंगर और कंपोजर एआर रहमान ने हाल ही में बीबीसी एशिया नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें सांप्रदायिक वजहों से उन्हें बॉलीवुड में 8 सालों से काम नहीं मिल रहा है। एआर रहमान क?
एआर रहमान के सपोर्ट में उतरीं महबूबा मुफ्ती:जावेद अख्तर पर भड़ककर कहा- आपकी पत्नी शबाना आजमी को भी मुस्लिम होने पर मुंबई में घर नहीं मिला था
By worldprime
On: जनवरी 19, 2026 11:55 पूर्वाह्न
---Advertisement---





