क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

एकल घर खरीद की सबसे बड़ी डील:रिनात ने 5 हजार करोड़ का खरीदा घर; मां का खाली पर्स देख लिया प्रण, पैसों से भर देंगे

On: अप्रैल 25, 2026 5:57 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

यूक्रेन के सबसे अमीर व बैंकिंग कारोबारी रिनात अख्मेतोव (59) ने यूरोपीय देश मोनाको के मारेटेरा में 5,137 करोड़ रु. में पांच मंजिला अपार्टमेंट खरीदा है। 2024 में हुई ये डील इतिहास की सबसे बड़ी एकल आवासीय डील में से एक है। यह खुलासा हाल ही में मोनाको के संपत्ति रिकॉर्ड और लीक ईमेल की जांच के बाद हुआ है। खदान मजदूर के बेटे से 73,53 करोड़ रुपए की नेटवर्थ खड़ी करने के पीछे अथक प्रयास हैं। रिनात का जन्म 1966 में यूक्रेन के डोनेत्स्क में हुआ। मजदूर परिवार से होने के चलते बचपन तंगहाली में बीता। 215 वर्गफुट फीट का घर था, जिसमें शौचालय और पानी की सुविधा नहीं थी। एक बार डॉक्टर को दिखाकर वे मां के संग लौट रहे थे। रास्ते में उनकी नजर मां के खाली बटुए पर पड़ी। यह देख रिनात बहुत दुखी हुए। तभी उन्होंने ठान लिया कि एक दिन वो बड़े फुटबॉलर बनेंगे और मां का पर्स पैसों से भर देंगे। 29 साल बाद वे फुटबॉल क्लब ‘एफसी शाख्तार डोनेत्स्क’ के प्रेसिडेंट बने। 90 के दशक में रिनात ने ‘आर्स’ कंपनी बनाकर कोयला व्यापार शुरू किया और यहीं से पहली बार 10 लाख रु. कमाए। इसके बाद एनर्जी, बैंकिंग, स्टील क्षेत्रों से जुड़े। अभी इनकी होल्डिंग कंपनी सिस्टम कैपिटल मैनेजमेंट है। 2000 के दशक में रिनात अरबपति बने, तो बचपन की पुरानी झोपड़ी वाली जगह पर मां को तोहफा देते हुए बड़ा महल बनवा दिया। 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होते ही रिनात ने अपने स्टील प्लांट्स का काम बदलकर टैंक रोधी अवरोध, बंकर और स्टील शेल्टर बनाने शुरू किए। इस दौरान 1.70 लाख बुलेटप्रूफ जैकेट तैयार कर सेना को मुफ्त में दान दिए। 2011 में लंदन का सबसे महंगा पेंटहाउस भी खरीदा था 2011 में रिनात ने लंदन के ‘वन हाइड पार्क’ में दो अपार्टमेंट्स खरीदे और उन्हें मिलाकर एक आलीशान पेंटहाउस बनवाया। इसकी कीमत उस समय लगभग ₹930 करोड़ से अधिक थी। ये तब ब्रिटेन के इतिहास की सबसे महंगी आवासीय खरीद भी थी। रिनात के पास 5,510 करोड़ रु. कीमत की यॉट भी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Food Poisoning: मशरूम खाने वालों सावधान ! जंगली फुटू खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार

red and white modern breaking news youtube thumbnail

5 आतंकियों को उनके गांव लेकर पहुंची गुजरात ATS:मध्यप्रदेश-गुजरात से गिरफ्तार किए गए थे 8 आतंकी, टेररिस्ट नेटवर्क फैलाने का काम कर रहे थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

500 आवेदन के बाद भी नहीं मिली नौकरी:कंप्यूटर साइंस में फर्स्ट डिवीजन की डिग्री के साथ ग्रेजुएट, अब रैपिडो से कर रहा कमाई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना में फिर जुड़ेंगे नए नाम, छूटी हुई महिलाओं को मिलेगा मौका; जानें ताज़ा अपडेट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Sarguja Weather: सरगुजा संभाग में 3 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट, कम बारिश से खेती का काम प्रभावित

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Goat Theft: दिवार में छेदा कर चुराए 25 बकरियां, किसान को लाखों का नुकसान

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });