भास्कर की नई सीरीज बॉलीवुड क्राइम फाइल्स के केस-2 में जानिए कहानी, फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर नीरज ग्रोवर की, जिनकी एक्ट्रेस ने हत्या की और फिर लाश के सामने बॉयफ्रेंड से शारीरिक संबंध बनाए। नीरज की लाश के 300 टुकड़े किए गए थे। मई 2008 की बात है उस दौर की सबसे मशहूर क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा के पास अमरनाथ ग्रोवर का कॉल आया। उन्होंने घबराती हुई आवाज में कहा, ‘जिग्ना जी, मैं अमरनाथ बोल रहा हूं, मेरा बच्चा गुम हो गया है, क्या आप इस पर स्टोरी करेंगी?’ जिग्ना जो बड़े-बड़े केस की रिपोर्टिंग करती थीं, उनके लिए ये कोई बड़ी बात नहीं थी। उन्होंने जवाब दिया- ‘सर, ऐसे कई बच्चे गुम हो जाते हैं, लेकिन हम सब पर स्टोरी थोड़ी कर सकते।’ अमरनाथ ग्रोवर ने दबाव देकर कहा, ‘नहीं, ये केस कुछ अलग है।’ अमरनाथ ने बताया कि उनके बेटे का नाम नीरज ग्रोवर है। वो एक मशहूर कास्टिंग डायरेक्टर हैं। उन्होंने शाहरुख खान के शो ‘क्या आप पांचवी पास से तेज हैं’ और ‘कहानी हमारे महाभारत की’, जैसे कई शोज में कास्टिंग की है। वो एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करते हैं। जिग्ना को इस केस में कोई दिलचस्पी नहीं हुई। उन्होंने कॉल कटते ही बात नजरअंदाज कर दी। कुछ दिनों बाद पता चला कि अमरनाथ ग्रोवर मुंबई के लोखंडवाला मार्केट में घूम-घूमकर बेटे की गुमशुदगी के
एक्ट्रेस के घर से लापता हुए कास्टिंग डायरेक्टर नीरज ग्रोवर:हत्या कर 300 टुकड़े किए, कातिलों ने लाश के सामने बनाए शारीरिक संबंध
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---





