क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

एक्ट्रेस ट्विशा की डेडबॉडी का फिर से पोस्टमॉर्टम होगा:इसके लिए दिल्ली AIIMS की टीम भोपाल आएगी, CBI जांच को मंजूरी; आरोपी पति सरेंडर करेगा

On: मई 22, 2026 5:05 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का फिर से पोस्टमॉर्टम होगा। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इसके आदेश दिए हैं। अदालत ने कहा है कि दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल AIIMS में पोस्टमॉर्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। कोर्ट ने तब तक पुलिस को शव को सुरक्षित रखने को भी कहा है। मामले की CBI जांच भी कराई जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने इसके लिए सहमति दे दी है। 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे, तब उन्होंने इसका आश्वासन दिया था। उधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने हाईकोर्ट में लगाई गई अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली है। जस्टिस ए.के. सिंह की वेकेशन बेंच के सामने उसके वकील ने कहा है कि समर्थ जिला अदालत में सरेंडर करेंगे। वहीं, ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की जमानत को रद्द करने के लिए लगाई गई याचिका सोमवार के लिए लिस्ट की गई है। इसमें संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। गिरिबाला घर से निकलीं, मीडिया के सवाल पर वकील नाराज, देखिए तस्वीरें… ट्विशा के पिता बोले- केस को प्रभावित कर रहा समर्थ ट्विशा के परिजन ने जमानत याचिका पर आपत्ति लगाई है। उसके पिता नवनिधि शर्मा ने आरोप लगाए हैं कि समर्थ जुलाई 2023 से अगस्त 2025 तक मध्य प्रदेश सरकार में लीगल एडवाइजर के तौर पर काम कर चुका है। वह फरारी के दौरान केस को प्रभावित कर रहा है। ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने पुलिस कमिश्नर संजय सिंह को पत्र लिखकर कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे को हटाने की मांग भी की है। डेडबॉडी को सुरक्षित रखने सिर्फ -4 डिग्री पर्याप्त नवनिधि शर्मा ने कहा- अमेरिका में भी डेडबॉडी को माइनस 80 डिग्री तापमान में रखने की व्यवस्था नहीं होती। इसके लिए माइनस 4 डिग्री तापमान ही पर्याप्त होता है। यह पूरा पैनिक पुलिस की ओर से क्रिएट किया जा रहा है, ताकि हम जल्द से जल्द बॉडी लेकर रवाना हो जाएं। हमारी ओर से यह साफ है कि हम मरते दम तक दूसरे पोस्टमॉर्टम की मांग को लेकर लड़ते रहेंगे। शव के सुपुर्दगीनामा पर जबरन साइन कराने का आरोप नवनिधि शर्मा ने कहा- हमसे शव के सुपुर्दगीनामा पर जबरन साइन कराए गए, जबकि हमने बॉडी ली ही नहीं थी। एफआईआर दर्ज करने में भी लेटलतीफी की गई। पुलिस की ओर से कहा गया कि बॉडी की सुपुर्दगी लेने के बाद ही एफआईआर दर्ज होगी। शर्मा का आरोप है कि पुलिस शुरुआत से ही एक पक्ष बनकर काम कर रही है, लेकिन हम अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। चाचा बोले- सबूत मिटाने का काम जारी ट्विशा के चाचा लोकेश शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा- पुलिस और न्यायपालिका दोनों मिलकर हमें कन्फ्यूज कर रहे हैं। पहले पुलिस कमिश्नर संजय सिंह ने दूसरे पोस्टमॉर्टम के लिए हामी भरी। अगले ही दिन उन्होंने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। फिर कोर्ट में अपील करने की सलाह दी। कोर्ट पहुंचने पर वहां भी यही कहा गया कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। शासन-प्रशासन पूरी तरह से ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के साथ मिला है। क्राइम सीन को अब तक सील नहीं किया गया है। घर खुला हुआ है, सबूत मिटाने का काम जारी है। कमिश्नर बोले- निष्पक्षता से कर रहे जांच ट्विशा के परिजन के आरोपों पर पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा- जांच पूरी निष्पक्षता के साथ की जा रही है। हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जा रहा है। पूर्व रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को पुलिस की ओर से तीन नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन अब तक उनकी ओर से कोई सहयोग नहीं मिला है। न तो उन्होंने नोटिस का जवाब दिया है और न ही बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित हुई हैं। समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका रद्द कराने के लिए पुलिस ने हाईकोर्ट का रुख किया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आवश्यकता पड़ी तो कानूनी प्रक्रिया के तहत संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। समर्थ के वकील ने कहा- आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण थे वहीं, समर्थ सिंह के वकील मृगेंद्र सिंह ने कहा- ट्विशा परिवार की इकलौती बहू थी। वह अपने पति और सास के साथ रहती थी। उनके आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण थे। हर नई शादी में, खासकर अलग-अलग संस्कृति और पृष्ठभूमि के लोगों के बीच, छोटी-मोटी असहमति होना सामान्य बात है। तालमेल बैठाने में समय लगता है। शादी के साढ़े चार महीने के दौरान ट्विशा करीब पांच बार अपने मायके गई थी। केस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का VIDEO भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। पढे़ं पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ब्राजील फुटबॉल विश्व कप के नॉकआउट में: स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया, विनीसियस ने डबल गोल किए, नेमार भी मैदान पर उतरे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए:राजधानी कराकस में इमारतें गिरीं, एयरपोर्ट की छत का हिस्सा ढहा; 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजस्थान में तेज बारिश, पानी भरने से गाड़ियां फंसीं:यूपी में आंधी से पोल गिरे, कारें दबीं; दिल्ली में आंधी-बारिश, मानसून एमपी-गुजरात पहुंचा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके- भालू बनने के लिए ₹14 लाख की नौकरी:छोटी दाढ़ी रखने पर उठा ले गई पुलिस; जेट जितनी तेज आवाज निकालने वाला शख्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

समुद्र के तल पर चलने वाली शार्क की प्रजाति मिली:पीएम मोदी ने ओडिशा में इंटरनेशनल स्टेडियम का उद्घाटन किया; 25 जून के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

13 साल का बेटा कभी अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करता है: हमेशा दूसरों को दोष देता है, उसे अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेने के लिए कैसे सिखाएं?

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });