क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

एक्ट्रेस ट्विशा की बॉडी पर मल्टीपल चोटें:एम्स की पीएम रिपोर्ट पर सास बोलीं- केवल सेंसेशन फैलाने के इरादे से बनाई रिपोर्ट

On: मई 19, 2026 12:32 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में एम्स भोपाल की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बॉडी पर मल्टीपल चोटों के निशानों का जिक्र हुआ है। ट्विशा के परिजन शुरुआत से हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, मृतका की सास गिरीबाला सिंह और उनके एडवोकेट इनोश जार्ज कार्लो ने रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रिपोर्ट केवल सेंसेशन फैलाने के इरादे से तैयार की गई है। रिपोर्ट में चोटों का जिक्र है, लेकिन कहां और कितनी चोट हैं, यह स्पष्ट नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सेकंड पीएम या किसी भी एजेंसी से जांच कराने पर उन्हें कोई एतराज नहीं है और वे जांच में सहयोग करेंगे। बेल्ट नहीं मिलने से अधूरी रह गई फोरेंसिक जांच ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, जिस बेल्ट से फांसी लगाने की बात कही गई थी, उसे जांच अधिकारी पोस्टमॉर्टम के समय एम्स भोपाल नहीं ले गए थे। बाद में बेल्ट जांच के लिए सौंपी गई, लेकिन डॉक्टर कथित फांसी के साधन और गर्दन के निशानों का वैज्ञानिक परीक्षण नहीं कर सके। पोस्टमॉर्टम में हुई चूक के बाद परिजन ने मामले की जांच मध्य प्रदेश से बाहर किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने और दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग की है। इसी वजह से मौत के आठ दिन बाद भी परिजन बॉडी लेने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हैं। परिजन का कहना है कि बेल्ट उपलब्ध नहीं होने से डॉक्टर यह तय नहीं कर सके कि फांसी किस चीज से लगाई गई थी। गर्दन के लिगेचर मार्क्स का सही मिलान और माप भी नहीं हो पाया। इस बीच, पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका सोमवार को खारिज कर दी गई। पुलिस बोली- आरोपी समर्थ की तलाश में 6 टीमें जुटीं एसीपी रजनीश कश्यप कौल ने बताया कि फांसी में इस्तेमाल की गई बेल्ट जब्त कर ली गई थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम के समय उसे एम्स नहीं भेजा जा सका। आरोपी समर्थ की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित है। उसकी तलाश में 6 टीमें जुटी हैं। जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी। मीडिया से बातचीत करते हुए फफक कर रो पड़ीं सास दहेज मृत्यु मामले के आरोपी समर्थ सिंह की अग्रिम बेल सोमवार को भोपाल कोर्ट ने खारिज कर दी। इसके बाद उनकी मां और पूर्व जज गिरीबाला सिंह पहली बार मीडिया के सामने आईं। उन्होंने मृत बहू और उसके परिजनों को लेकर कई दावे किए। गिरिबाला सिंह ने बताया कि बहू ट्विशा शर्मा ने स्वेच्छा से गर्भपात कराया था। इसके बाद वह अवसाद में आ गई थी। उन्होंने कहा कि वह रोज 6 से 7 घंटे कंज्यूमर फोरम में रहती हैं और बेटा समर्थ सिंह भी कोर्ट में प्रैक्टिस करता है, इसलिए बहू घर में अकेली रहती थी। उन्होंने बताया कि ट्विशा की मां रेखा से कई बार भोपाल आकर बेटी के साथ रहने की बात कही गई, लेकिन वह कभी नहीं आईं। केवल एक बार वह बेटे के साथ भोपाल आई थीं, जब ट्विशा नाराज होकर मायके चली गई थी। खुद प्रपोजल लेकर भोपाल आई थी ट्विशा गिरिबाला सिंह ने बताया कि ट्विशा शर्मा पिछले साल पहली बार उनके घर आई थी। उसने खुद समर्थ से शादी की बात रखी थी और बताया था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में ट्विशा और उसका परिवार संस्कारी लगा। बाद में उन्हें लगा कि ट्विशा केवल संस्कारी होने का एक्ट कर रही थी, क्योंकि वह पहले से ग्लैमरस फील्ड से जुड़ी थी। शादी के महीने भर बाद पता चला ड्रग एडिक्ट है गिरिबाला सिंह ने दावा किया कि शादी के एक महीने के भीतर उन्हें लगा कि बहू किसी नशे की आदी है। उन्होंने कहा कि उसके हाथ कांपते थे, स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता था और वह दिल्ली जाने की जिद करती थी, क्योंकि वहां उसे आसानी से गांजा मिल जाता था। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी परिवार ने उसका साथ दिया, काउंसलिंग कराई और नशा छुड़ाने का प्रयास किया। ना जीते जी सुकून मिला ना मौत के बाद शांति लेने दे रहे हैं परिजन रिटायर्ड जज ने कहा कि ट्विशा ग्लैमर और नौकरी से कमाई रकम का बड़ा हिस्सा अपने मां-बाप पर खर्च करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जीते जी उसे सुकून नहीं मिला और मौत के बाद भी परिजन बॉडी रखकर मामले से माइलेज लेने की कोशिश कर रहे हैं। गिरिबाला बोलीं-शाहिद की विधवा का अपमान कर रहे परिजन गिरिबाला सिंह ने कहा कि उनका परिवार देश सेवा से जुड़ा है। एक बेटा विंग कमांडर और दूसरा क्रिमिनल लॉयर है। उन्होंने बताया कि उनके पति देश सेवा के दौरान शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि मजबूरी में उन्हें मीडिया के सामने आना पड़ा। उन्होंने कहा कि रसूख उनका नहीं, बल्कि ट्विशा का परिवार दिखा रहा है। कोर्ट में आर्मी के साथ आकर उन्हें धमकाया जाता है और उन पर आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार जहां चाहे बॉडी का दोबारा पीएम कराए और सरकार किसी भी एजेंसी से जांच कराए, उन्हें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। भाभी का आरोप- जेठानी को भी दहेज के लिए प्रताड़ित किया ट्विशा की भाभी राशि ने बताया कि ट्विशा ने कई बार कहा था कि उसकी जेठानी को भी ससुराल में प्रताड़ित किया गया था। इसी कारण वह घर छोड़कर चली गई थी और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया था। राशि के मुताबिक, ट्विशा अनवांटेड प्रेग्नेंसी के कारण गर्भपात कराना चाहती थी। राशि ने कहा कि एक महिला को बच्चा रखना है या नहीं, यह उसका अधिकार है। आरोप है कि ससुराल में ट्विशा को ताने दिए जाते थे कि वह बच्चा क्यों नहीं पैदा कर रही और क्या बच्चा किसी और का है। उन्होंने कहा कि ऐसी तानाकशी से परेशान होकर गिरीबाला सिंह की बड़ी बहू ने भी घर छोड़ा था। राशि ने आरोप लगाया कि ट्विशा को हर समय नीचा दिखाने की कोशिश की जाती थी। इन बातों से वह डिप्रेशन में आ गई थी। उन्होंने कहा कि उसकी मौत संदिग्ध हालात में हुई और वह सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकती थी। ये खबरें भी पढ़ें… 1. भोपाल में एक्ट्रेस ट्विशा की मौत से पहले का VIDEO भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सोमवार को CCTV फुटेज सामने आया है। मौत से पहले वह घर की छत पर जाती दिखाई दी है। कुछ देर बाद उसके शव को तीन लोग नीचे लाते दिख रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. ट्विशा के परिजन का सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की सुसाइड का मामला सीएम हाउस तक पहुंच गया है। ट्विशा के मायके वालों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों से बात की। इसके बाद ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने कहा- अधिकारियों ने माना कि जांच के लिए मध्य प्रदेश के बाहर की एजेंसी की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमला किया:ट्रम्प बोले- ईरान ने सीजफायर तोड़ा; एक दिन पहले कार्गो शिप पर ड्रोन अटैक हुआ था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एमपी-झारखंड में आंधी-बिजली गिरने से 16 की मौत:उत्तराखंड में घरों-स्कूलों में मलबा घुसा, गाड़ियां दबीं; यूपी-राजस्थान-हरियाणा में पारा 42°C

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मेसी और रोनाल्डो आज रात खेलते दिखेंगे: अर्जेंटीना का जॉर्डन, पुर्तगाल का कोलंबिया से मुकाबला; ग्रुप स्टेज का आखिरी दिन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आपका पैसा- ‘बाय नाउ, पे लेटर’ का जाल:छोटी खरीदारी कर्ज का बोझ बन सकती है, लेट पेमेंट से खराब क्रेडिट स्कोर, जानें कैसे बचें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

खबर हटके-तीसरी पत्नी को मनाने टावर पर चढ़ा युवक:गार्ड रील देखते रहे, जेल से भागा रेप का दोषी; बिल्ली अमर बनाने वैज्ञानिक का अपहरण

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });