क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप:धर्म परिवर्तन की कोशिश भी हुई; VIDEO में रोते हुए बोली- मुझे छोड़ दो

On: जून 16, 2026 1:54 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे उसका पूर्व स्कूल क्लासमेट है। पीड़ित के मुताबिक, अयाज उस पर धार्मिक मंत्रों से जुड़ी रस्में करता था। इसके बाद उसका रेप करता था। धर्मांतरण से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अयाज उसके हाथ पकड़े हुए धार्मिक मंत्र पढ़ता दिखाई दे रहा है। वीडियो में महिला कहती है, ‘तुम्हें लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना… छोड़ो।’ इसके बाद वह लगातार ‘मुझे छोड़ दो’ कहकर रोती और विरोध करती नजर आती है। जबकि आरोपी उसके हाथ जोर से पकड़े रहता है। वीडियो में क्या, 2 GIF में देखें महिला प्रॉपर्टी डीलर, पति दूसरे शहर में पोस्टेड पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के पति भारतीय वायुसेना में हैं और फिलहाल दूसरे शहर में पोस्टेड है। महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। फरवरी 2025 में आरोपी अयाज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था। FIR के मुताबिक, आरोपी ने महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। महिला का आरोप है कि वहां उसे नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाया गया। बेहोशी की हालत में उसके साथ रेप किया गया और उसकी फोटो-वीडियो बना ली गईं। बाद में इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी ने कई बार उसका यौन शोषण किया और उससे करीब 4 लाख रुपए भी वसूले। महिला ने आरोप लगाया कि उस पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया गया और धार्मिक रस्मों के नाम पर कई गतिविधियां कराई गईं। धार्मिक रस्में कराईं, जबरन ‘कबूल है’ कहलवाया, महिला का दावा है कि 31 मई को अयाज उसे जबरन नागपुर के पास कलमेश्वर ले गया। वहां उसकी मुलाकात अमीन शेख और हजरत मौलाना से कराई गई। मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव का रहने वाला है। शिकायत के मुताबिक, तीनों उसे एक सुनसान जगह पर ले गए। मौलाना ने वहां पीड़ित से धार्मिक रस्में कराईं और उससे जबरन ‘कबूल है’ कहलवाया। इसके बाद उसे धर्मांतरण पूरा होने की बात कही गई और बताया कि उसका अयाज मदारे से निकाह हो चुका है। पति के लौटने पर महिला ने सच्चाई बताई महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसके साथ फिर रेप की कोशिश की गई। 12 जून को जब उसका पति ड्यूटी से घर लौटा, तब महिला ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद सोनेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, बार-बार यौन शोषण, ब्लैकमेल, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण और महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। —————————- यह खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची से रेप, मौत: बिहार का आरोपी गिरफ्तार; बिस्किट देने के बहाने ले गया था आरोपी तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में 3 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची रविवार से लापता थी। सोमवार को वह झाड़ियों में गंभीर हालत में मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 साल के विबिन मंच के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मस्क बोले- सरकारी मदद के दम पर नहीं मिली सफलता:स्पेसएक्स-टेस्ला की कुल वैल्यू में इंसेंटिव्स सिर्फ 2%; दुनिया के पहले ट्रिलिनियर बने

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट के अटकलें:शिंदे गुट के MLC का दावा- हमारे संपर्क में 7 सांसद; उद्धव बोले- जाना वाले खुशी-खुशी जाएं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लेक्चरर-कोच भर्ती, आंसर की पर कल से आपत्ति दर्ज होगी:RPSC ने 7 सब्जेक्ट के मॉडल प्रश्न-पत्र जारी किए, 19 जून लास्ट डेट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दुनिया के 16 नेताओं से छोटे हैं ट्रम्प:91% नेताओं से ज्यादा उम्रदराज, उनसे 10 साल ज्यादा सऊदी किंग की उम्र

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सिरप दवाओं के लिए अब डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन जरूरी:केंद्र सरकार ने ड्रग्स नियमों में बदलाव किया, निगरानी बढ़ाने के लिए सख्ती

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सिरप दवाओं के लिए अब डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन जरूरी:केंद्र सरकार ने ड्रग्स नियमों में बदलाव किया, निगरानी बढ़ाने के लिए सख्ती

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });