एक्ट्रेस कंगना रनोट ने हाल ही में ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों की फटकार लगाई है। दरअसल, ऐश्वर्या हर साल की तरह इस साल भी कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी थीं। उनकी तस्वीरें जमकर वायरल हुईं। जहां कुछ लोग उनके ग्लोबल स्टारडम की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ उनके लुक्स को ट्रोल भी कर रहे हैं। अब कंगना रनोट ने उन ट्रोलर्स पर भड़कते हुए कहा है कि ऐश्वर्या को किसी को खुश करने की जरुरत नहीं है। कंगना रनोट ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से ऐश्वर्या राय की तस्वीर शेयर कर लिखा है, ‘फैशन और स्टाइल इंसान की अपनी पहचान और खुद को जाहिर करने का तरीका होता है। हर व्यक्ति अपनी जिंदगी और सोच को अपने तरीके से दिखाता है। कोई भी महिला किसी को कुछ साबित करने या खुश करने की जिम्मेदार नहीं है।’ आगे कंगना ने लिखा है, ‘ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जिन्हें उन्हें किसी और तरह देखना है, वो पहले खुद दिखाएं कि उनमें क्या खास है। वो यहां किसी को खुश करने नहीं आई हैं। वो शानदार हैं। अगर आपको रेड कार्पेट पर उम्रदराज महिलाओं को देखने की आदत नहीं है, तो अब इसकी आदत डाल लीजिए। धन्यवाद।’ ये वही कंगना है, जो अक्सर जया बच्चन पर निशाना साधती रहती हैं। कभी उन्होंने जया बच्चन के संसद पर दिए गए बयान पर उन्हें एरोगेंट कहा, तो कभी उन्होंने कहा था कि लोग जया बच्चन को सिर्फ इसलिए झेलते ?
ऐश्वर्या राय के ट्रोलर्स पर भड़कीं कंगना:कहा- उम्रदराज लोगों को रेड कार्पेट पर देखने की आदत डाल लो, कभी जया बच्चन का खुद उड़ाया मजाक
By worldprime
On: मई 25, 2026 9:49 पूर्वाह्न
---Advertisement---