टेक कंपनी ओप्पो ने एनको एयर 5 प्रो’ लॉन्च कर दिए हैं। इस नए डिवाइस में 55dB का ANC यानी, एक्टिव नॉइस कंट्रोल है। ये बाहर के भारी शोर को गायब कर देता है। बिना ANC के यह डिवाइस 54 घंटे तक नॉन-स्टॉप प्लेबैक टाइम देता है। इसकी कीमत ₹5000 के आसपास है। अनबॉक्सिंग: बॉक्स से टाइप-सी चार्जिंग केबल नहीं इस डिवाइस की बॉक्स पैकेजिंग काफी सिंपल है। बॉक्स को ओपन करते ही सबसे ऊपर एक्चुअल हेडफोन्स मिलते हैं। इसके ठीक नीचे एडिशनल ईयर टिप्स और एक यूजर मैनुअल है। हालांकि, कंपनी ने यहां पर थोड़ी कॉस्ट कटिंग की है। इसमें टाइप-सी चार्जिंग केबल नहीं है। डिजाइन और फिटिंग: मैट ब्लैक कलर वेरिएंट में प्रीमियम लुक बिल्ड क्वालिटी के मामले में इसका मैट ब्लैक कलर वेरिएंट काफी प्रीमियम फील देता है। इसके केस पर आगे की तरफ OPPO की बैजिंग और ठीक नीचे एक एलईडी लाइट इंडिकेटर दिया गया है। बॉटम सरफेस पर टाइप-सी पोर्ट के साथ में ही एक रिसेट बटन मिलता है। ये ईयरबड्स वैक्यूम टाइप डिजाइन के साथ आते हैं, जिससे कानों में इनकी फिटिंग बढ़िया बैठती है। इसमें IP55 की रेटिंग दी गई है, यानी वर्कआउट के दौरान पसीना आने या पानी के कुछ छीटें पड़ने पर भी यह खराब नहीं होगा। इसे आउटडोर जॉगिंग या वॉकिंग में आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। स्पेसिफिकेशन्स: 12mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर्स इसमें 12mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइव?
ओप्पो एनको एयर 5 प्रो खरीदें या नहीं:₹5000 के बजट में नॉइस कैंसिलेशन, ट्रांसलेटर और वियर डिटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स
By worldprime
On: मई 26, 2026 5:48 अपराह्न
---Advertisement---