फिल्म ओ रोमियो को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार यानी चौथे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की अब तक की कुल कमाई 39.61 करोड़ पहुंच गई है। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को वैलेंटाइन डे के मौके पर बाय वन गेट वन का खास ऑफर दिया था। इस ऑफर की वजह से देशभर के कई प्रमुख सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में कई लोग फिल्म को देखने पहुंचे थे। एक नजर फिल्म की कमाई पर… शुक्रवार (पहला दिन)- 9.01 करोड़ शनिवार(दूसरा दिन)- 14.50 करोड़ रविवार (तीसरा दिन)- 11 करोड़ सोमवार (चौथा दिन)- 5.10 करोड़ टोटल कलेक्शन- 39.61 करोड़ फिल्म की कहानी कैसी है? फिल्म की कहानी 1995 के मुंबई में सेट है, जहां अपराध और सत्ता का खेल खुलेआम खेला जा रहा है। शाहिद कपूर उस्तरा नाम के एक खतरनाक सुपारी किलर बने हैं, जो समुद्र किनारे एक पुराने जहाज में रहता है। वह अपराधियों को मारता है, लेकिन उसके अपने नियम हैं। इंस्पेक्टर खान (नाना पाटेकर) के साथ उसका रिश्ता भी सीधा नहीं है, बल्कि जरूरत और मजबूरी से जुड़ा हुआ है। उस्तरा की दुनिया में अफशां (तृप्ति डिमरी) की एंट्री होती है। अफशां सुपारी देने आई है, लेकिन उसकी असली वजह फिल्म के पहले हिस्से में पूरी तरह सामने नहीं आती। यहीं से कहानी में सस्पेंस पैदा होता है। उस्तरा और अफशां के बीच एक अजीब सा रिश्ता बनता है, ज?
ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:फिल्म ने चौथे दिन कमाए 5 करोड़, वैलेंटाइन डे पर मेकर्स ने दिया खास ऑफर
By worldprime
On: फ़रवरी 17, 2026 11:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











