महासमुंद : जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में चैत्र नवरात्र के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रोप-वे का केबल अचानक टूट गया। श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में रायपुर की रहने वाली एक युवती आयुषी की मौत हो गई, जबकि 17 से 18 श्रद्धालु घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर है। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल, महासमुंद में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के वक्त मंदिर में नवरात्र के कारण भारी भीड़ मौजूद थी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया, हालांकि मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर स्थिति संभाली।स्थानीय लोगों ने रोप-वे की सुरक्षा और नियमित जांच को लेकर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय पर मेंटेनेंस होता, तो यह हादसा टाला जा सकता था।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। The post नवरात्र में बड़ा हादसा,खल्लारी मंदिर में टूटा रोप-वे का केबल, ट्रॉली गिरने से एक युवती की मौत,कई श्रद्धालु घायल… appeared first on News Today Chhattisgarh.
नवरात्र में बड़ा हादसा,खल्लारी मंदिर में टूटा रोप-वे का केबल, ट्रॉली गिरने से एक युवती की मौत,कई श्रद्धालु घायल…
By worldprime
On: मार्च 22, 2026 1:45 अपराह्न
---Advertisement---