क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

काकोली घोष का आरोप- कल्याण बनर्जी ने मुझे गालियां दीं:लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखा; एक दिन पहले TMC के सभी पदों से इस्तीफा दे चुकी हैं

On: मई 28, 2026 12:37 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लेटर लिखा। इसमें उन्होंने TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर संसद के अंदर बदतमीजी और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई है। काकोली घोष ने लिखा, मैं आपसे औपचारिक शिकायत दर्ज करने की अनुमति चाहती हूं। कल्याण बनर्जी ने कई बार लोकसभा के अंदर मुझे मौखिक रूप से अपमानित किया है। उनका यह व्यवहार कई अन्य महिला सांसदों के खिलाफ रहा है। इसके लिए उन्हें दंडित किया जाना चाहिए।” वहीं, काकोली घोष ने बुधवार को पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बख्शी को भेजे लेटर में लिखा कि मानसिक संघर्ष और लंबे चिंतन के बाद यह फैसला लिया है। हालांकि, वह आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी से जुड़ी रहेंगी। घोष CM शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल हुई थीं काकोली घोष का इस्तीफा उस बैठक के बाद आया, जिसमें वे पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में कल्याणी में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि TMC ने उन्हें बैठक में जाने से अनौपचारिक रूप से मना किया था। काकोली के इस्तीफे में टीएमसी सरकार के विवादों का जिक्र 20 मई को काकोली घोष ने पार्टी नेतृत्व से नाराज होकर बारासात जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद TMC ने उनकी जगह तापस चटर्जी को नया अध्यक्ष बना दिया। घोष पार्टी की महिला विंग और ‘बंगा जननी’ कार्यक्रम से भी जुड़ी थीं। सुब्रत बख्शी को भेजे इस्तीफे में घोष ने शिक्षक भर्ती घोटाला, भ्रष्टाचार, जेल विवाद और आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर की मौत जैसे मामलों का जिक्र किया। उन्होंने चुनाव रणनीति में I-PAC के बढ़ते दखल पर भी सवाल उठाए। घोष ने कहा कि पार्टी में अनिर्वाचित लोगों का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे संगठन का काम प्रभावित हो रहा है। ———————————– ये खबर भी पढ़ें… ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में FIR दर्ज:2025 में कोलकाता के ईद कार्यक्रम में सनातन को गंदा धर्म कहने का आरोप पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी साइबर थाने में FIR दर्ज की गई है। ममता पर आरोप है कि उन्होंने 2025 में कोलकाता में आयोजित ईद कार्यक्रम के दौरान सनातन और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। विवाद उस बयान को लेकर है, जिसमें ‘गंदा धर्म’ जैसे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इस मामले पर ममता की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: अवैध शराब मामले में गोबरा नवापारा TI सस्पेंड, SP का बड़ा एक्शन

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार:हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद; धार्मिक स्थलों, सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश नाकाम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार:हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद; धार्मिक स्थलों, सुरक्षा बलों पर हमले की साजिश नाकाम

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पीएम मोदी ने पूछी थी फिल्म ‘पेड्डी’ की कहानी:राम चरण बोले थे- मूवी का कॉन्सेप्ट विकसित भारत जैसा है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

NEET, CBSE के बाद CUET एग्जाम में भी गड़बड़ी:2 घंटे देरी से शुरू हुआ एग्जाम, सेंटर पर छात्रों की नारेबाजी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });