क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे पर POCSO केस:नाबालिग से सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप; अग्रिम जमानत याचिका लगाई, कहा- हनी ट्रैप की कोशिश हुई

On: मई 12, 2026 7:18 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार के 25 साल के बेटे साई भागीरथ पर 17 साल की एक लड़की के सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा है। नाबालिग की मां ने 8 मई को तेलंगाना के हैदराबाद में POCSO एक्ट के तहत उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। भागीरथ ने 12 मई को तेलंगाना हाईकोर्ट का रुख किया। उन्होंने अग्रिम जमानत के साथ-साथ अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला रद्द करने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि महिला ने बेटी के जरिए उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की। नाबालिग से सात-आठ महीने से संपर्क में थे भागीरथ दरअसल, नाबालिग की मां का आरोप है कि भागीरथ उनकी बेटी के साथ रिलेशनशिप में था और इस दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के मुताबिक दोनों पिछले सात-आठ महीनों से संपर्क में थे। हालांकि भागीरथ ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने तेलंगाना के करीमनगर में हनी ट्रैप और उगाही की शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री के PRO की ओर से जारी बयान में दावा किया गया कि एक महिला ने अपनी बेटी के जरिए भागीरथ को फंसाने की कोशिश की और बाद में बड़ी रकम मांगकर ब्लैकमेल किया। बयान में यह भी दावा किया गया कि महिला अपनी बेटी की उम्र गलत बता रही है। जांच के लिए SIT गठित, पुलिस बोली- आरोपी फरार पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है और अपराध साबित होने पर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई में देरी के आरोपों के बीच एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। मामले को लेकर DCP रितिराज ने कहा कि पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और अन्य तरीकों से आरोपी की जानकारी जुटा रही है। पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है। उसके आधार पर सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। KTR ने बंदी संजय के इस्तीफे की मांग की इस मामले को लेकर BRS नेता केटी रामा राव (KTR) ने तेलंगाना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ अन्याय हो रहा है और BJP की ‘बेटी बचाओ’ मुहिम पर सवाल उठाए। KTR ने मांग की कि केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार या तो इस्तीफा दें या उन्हें पद से हटाया जाए। KTR ने आरोप लगाया कि मंत्री के बेटे के खिलाफ कार्रवाई में देरी हुई और पूछा कि क्या कानून में उन्हें कोई विशेष छूट दी गई है। —————————— यौन उत्पीड़न से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… नासिक TCS केस- मुख्य आरोपी निदा खान हिरासत में: यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप नासिक TCS केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से हिरासत में लिया। निदा पर सेक्सुअल हैरेसमेंट और जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप हैं। निदा फरार चल रही थी। SIT ने इस मामले में अब तक एक महिला ऑपरेशंस मैनेजर समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अब यूजरनेम से होगी WhatsApp पर चैट:बिना मोबाइल नंबर बताए बातचीत भी कर सकेंगे, 29 जून से रिजर्वेशन शुरू हुए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान बोला- हमारा पानी रोका तो हाथ काट देंगे:सिंधु जल संधि अब भी लागू, भारत इसे एकतरफा खत्म नहीं कर सकता

red and white modern breaking news youtube thumbnail

विंबलडन के पहले दिन डिफेंडिंग चैंपियन सिनर हारने से बचे: पांच सेटों तक चला मैच; 39 वर्षीय जोकोविच की जीत से शुरुआत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

लेक्चरर के 121 पदों पर भर्ती-आज रात तक करें अप्लाई:आरएएस, एपीपी, सीनियर साइंटिस्ट भर्ती प्रोसेस जारी, जानिए-क्या है लास्ट डेट

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चार बार की चैंपियन जर्मनी फुटबॉल विश्व कप से बाहर: पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में हराया; ब्राजील ने आखिरी मिनट में जापान को हराया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

चार बार के चैंपियन जर्मनी फुटबॉल विश्व कप से बाहर: पराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में हराया; अंतिम मिनट में मार्टिनेली के गोल से जीता ब्राजील

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });