क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

केरलम के पूर्व सीएम के घर ED की रेड:मामला बेटी की IT कंपनी से जुड़ा; जांच एजेंसी ने 2024 में केस दर्ज किया था

On: मई 27, 2026 10:10 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास समेत 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी उनकी बेटी की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई। जांच के तहत, ED की 73 सदस्यीय टीम बेकरी जंक्शन स्थित विजयन के घर पहुंची और तलाशी शुरू की। मामला कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ED ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की है। छापेमारी से जुड़ी 3 तस्वीरें… केरल हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की थी इससे पहले मंगलवार को केरल हाईकोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज कर दी थी। जिसके एक दिन बाद यह कार्रवाई हुई है। कंपनी ने ED की जांच रद्द करने की मांग की थी। ED ने इस मामले में 2024 में केस दर्ज किया था। CMRL ने 1.72 करोड़ रुपए वीणा की कंपनी को दिए CMRL नाम की कंपनी ने 2018-19 के दौरान विजयन की बेटी टी. वीणा की आईटी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपए भुगतान किया। आरोप है कि यह भुगतान बिना किसी सॅाफ्टवेयर या आईटी सर्विस दिए बिना फर्जी खर्च के तौर पर किया गया। इस खुलासे के बाद ED ने PMLA के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। ED ने 2024 में दर्ज किया था PMLA केस ED ने 2024 में आरोपों की जांच के लिए PMLA केस फाइल किया था। यह मुद्दा विजयन सरकार के सामने सबसे राजनीतिक रूप से संवेदनशील विवादों में से एक रहा है। ED जांच के अलावा, इस मामले की जांच सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) भी कर रहा है। ———————— यह खबर भी पढ़ें… चंडीगढ़ में रियल एस्टेट कारोबारी पर रेड:ED ने सुबह 7 बजे दबिश दी, पार्टनर ने ही कराया जमीन में फ्रॉड का मुकदमा चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में आज (26 मई) सुबह 7 बजे एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड मारी। यह रेड रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कांसल के घर की गई। आरोप है कि उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में जमीन को लेकर फ्रॉड किया है। प्रवीण कांसल उर्फ रॉकी का चंडीगढ़ के पास मोहाली जिले के जीरकपुर में चंडीगढ़ रॉयल सिटी नाम से प्रोजेक्ट है। उन्हें अकाली दल से सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है। प्रवीण के पार्टनर प्यारे लाल गर्ग ने ही वर्ष 2023 में उन पर मुकदमा करवाया था जिसकी जांच के लिए ये रेड की गई। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आशुतोष राणा के ‘हमारे राम’ शो के दौरान लगी आग:शॉर्ट सर्किट से कंट्रोल पैनल में भड़की लपटें, ऑडिटोरियम में अंधेरा; एक्टर और लोगों का रेस्क्यू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सात्विक-चिराग सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के फाइनल में पहुंचे:दुनिया की नंबर-1 जोड़ी को हराया; कोरिया के वर्ल्ड चैंपियंस को 21-19, 21-18 से हराया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दिल्ली के साकेत इलाके में 5 मंजिला बिल्डिंग गिरी:कई लोगों के दबे होने की आशंका; राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची

red and white modern breaking news youtube thumbnail

KARNATAKA NEW CM | डीके बने कर्नाटक के किंग!

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सूर्यवंशी को एशियन गेम्स टीम में मिल सकती है जगह: बीसीसीआई ने आईओए को भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, सूर्यकुमार यादव बाहर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सूर्यवंशी को एशियन गेम्स टीम में मिल सकती है जगह: बीसीसीआई ने आईओए को भेजी 30 संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट, सूर्यकुमार यादव बाहर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });