क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

केरलम के सीएम का ऐलान 24 घंटे के भीतर:राहुल से मिलने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का दावा; वेणुगोपाल पहली पसंद

On: मई 12, 2026 3:51 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

केरलम के अगले सीएम के नाम की घोषणा अगले 23 घंटे में हो सकती है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. मुरलीधरन ने राहुल गांधी से मिलने के बाद यह दावा किया। उन्होंने कहा कि मंगलवार रात या बुधवार सुबह तक मुख्यमंत्री के नाम सामने आ जाएगा। मुरलीधरन ने बताया कि सोनिया गांधी के आवास ’10 जनपथ’ पर राहुल ने केरल के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों के साथ अगले CM के नाम पर चर्चा की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार शाम को बेंगलुरु से दिल्ली आ रहे हैं। उनके आने के बाद एक और दौर की बातचीत होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर आखिरी फैसला होगा। 2026 केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को ही आ गए थे। कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF गठबंधन को 140 में से 102 सीटें मिली थीं। बंगाल, असम, तमिलनाडु के सीएम तय, केरलम में 9 दिन बाद भी स्सपेंस 4 मई को 5 राज्यों के चुनावों के रिजल्ट आने के बाद बंगाल, असम और तमिलनाडु में नए सीएम की शपथ हो चुकी है। पुडुचेरी में सीएम रंगासामी बुधवार को शपथ लेंगे। केरलम को अपने नए CM का इंतजार है। कांग्रेस आलाकमान ने सोमवार को केरलम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया था। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी की केरलम सीएम के लिए पहली पसंद केसी वेणुगोपाल हैं। राहुल ने दिल्ली में वेणुगोपाल से अकेले में मुलाकात भी की थी। दावा- वेणुगोपाल को सबसे ज्यादा विधायकों का समर्थन रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में 75-80% सदस्यों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया। वीडी सतीशन को 6 विधायकों का समर्थन मिला। बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन का समर्थन किया। UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने भी सतीशन को समर्थन दिया है। ——————————————————– ये खबर भी पढ़ें… हिमंता दूसरी बार असम के CM:2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, सभी ने असमिया में शपथ ली; मोदी-शाह मौजूद रहे हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के गवर्नर लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur Job Fair: नौकरी का सुनहरा मौका, सिक्योरिटी गार्ड के पदों पर बंपर भर्ती; इस दिन इंटरव्यू

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पुणे मर्डर- क्या हुडी में दिखा व्यक्ति चेतन ही था:पुलिस चलने का तरीका जांचेगी, सिया का केस लड़ने पर 2 वकीलों का दावा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एथेनॉल आवंटन में बदलाव नहीं करें, सुप्रीम कोर्ट का आदेश:सरकार ने कहा- 20% एथेनॉल मिलाने की पॉलिसी नहीं बदलेगी, असर अगले साल और साफ होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

एथेनॉल आवंटन में बदलाव नहीं करें, सुप्रीम कोर्ट का आदेश:सरकार ने कहा- पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिलाना एक एक्सपेरिमेंट, इसका असर अगले साल साफ होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

July Rule Change: 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई नियम, ये चीजें होंगे महंगे !

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Lightning Strike: आम बीनने पेड़ के नीचे खड़े थे मासूम; बिजली गिरने से 2 बच्चों समेत 3 की मौत, 1 बच्ची गंभीर

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });