क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका:कोर्ट ने वकील से कहा- इतना भावुक न हों, देखते हैं क्या होगा

On: मई 25, 2026 12:21 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों की CBI से जांच करवाने की मांग पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया। कॉकरोच जनता पार्टी एक सोशल मीडिया आंदोलन है जो भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की हालिया कॉकरोच टिप्पणी के बाद सामने आया। कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील एनके गोस्वामी ने कहा कि पार्टी, ज्यूडीशियरी की छवि धूमिल कर रही है। इसके बाद CJI और जस्टिस जॉयमाल्यस बागची और वीएम पंचोली की बेंच ने कहा- इसे इतनी भावुकता से मत लो। सुप्रीम कोर्ट में और क्या हुआ, पढ़ें कोर्ट रूम प्रोसीडिंग कोर्ट रूम में मौजूद एक और वकील ने इस मामले पर कहा कि याचिकाकर्ता फर्जी वकील डिग्रियों के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, और साथ ही यह भी कहा कि अदालत में होने वाली बातचीत का इस्तेमाल पैसा कमाने के लिए नहीं किया जा सकता है। इस पर CJI ने जवाब दिया कि अभी ऐसी कोई गंभीर आपात स्थिति नहीं है। देखते हैं क्या होता है। याचिका एडवोकेट राजा चौधरी ने दायर की थी। जिसमें आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों के फर्जी अधिवक्ताओं और फर्जी कानून की डिग्रियों की जांच की भी मांग की गई है। इसके अलावा, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष हाल की कार्यवाही के दौरान दिए गए मौखिक अदालती बयानों के कमर्शियलाइजेशन किए जाने के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। CJI सूर्यकांत के कमेंट के बाद ही बनी CJP चीफ जस्टिस (CJI) ने 15 मई को एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कह दिया था। इसके विरोध में 1 दिन बाद 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी बनी थी। सोमवर दोपहर 12 बजे तक CJP के इंस्टाग्राम पर 2.29 करोड़ फॉलोअर हो गए हैं। महाराष्ट्र- दीपके के घर के बाहर पुलिस तैनात वहीं महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के घर पर 24 घंटे पुलिस की तैनाती की गई है। पुलिस उपायुक्त पंकज अतुलकर ने बताया कि यह तैनाती एहतियाती तौर पर की गई थी । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर CJP का मुद्दा ट्रेंड कर रहा है, इसलिए उनके घर के बाहर भीड़ न जुटे, इसे देखते हुए यह कदम उठाया गया। हालांकि उन्होंने किसी तरह की आधिकारिक धमकी मिलने से इनकार किया। CJP की वेबसाइट अभी भी बंद इससे पहले शनिवार को अभिजीत ने बताया था कि उनकी पार्टी की वेबसाइट बंद कर दी गई है। दीपके ने दोपहर 1.14 बजे X पर कहा था- सरकार ने हमारी वेबसाइट बंद कर दी है। उस पर 10 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। 6 लाख लोगों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर साइन किए थे। हालांकि यह वेबसाइट अभी बंद है। इसे खोलने पर ‘दिस साइट कान्ट बी रीच्ड’ का मैसेज फ्लैश हो रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

रोनाल्डो 6 विश्व कप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर: पुर्तगाल के लिए सबसे ज्यादा गोल भी दागे; उज्बेकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में हजारों लोगों ने योग किया:इंडियन कॉन्सुलेट में कई देशों के राजनयिक शामिल हुए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में 12,000 लोगों ने योग किया:इंडियन कॉन्सुलेट में कई देशों के राजनयिक शामिल हुए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उदयनिधि का तमिलनाडु CM पर पत्नी को लेकर तंज:विपक्ष के नेता ने कहा- चेंगलपट्टू कोर्ट में पति की तलाश कर रही पत्नी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उदयनिधि का तमिलनाडु CM पर पत्नी को लेकर तंज:विपक्ष के नेता ने कहा- चेंगलपट्टू कोर्ट में पति की तलाश कर रही पत्नी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

यूरोप के 26 देश हीटवेव की चपेट में:फ्रांस में सबसे गर्म रात, न्यूक्लियर पावर प्लांट बंद करना पड़ा; पब्लिक में शराब पीने पर रोक लगी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });