क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत:50-55 लोगों के दबे होने की आशंका, 4 का रेस्क्यू; सेना भी बचाव में जुटी

On: जून 24, 2026 2:25 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर 1.30 बजे निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिर गया। घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से 20 लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक अभी 4 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के वक्त गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, रेस्क्यू में कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज और सेना भी जुटी है। मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए क्रेन मंगाई गई है। गैस कटर से लोहे की छड़ों को काटा जा रहा है। मलबे में दबे मजदूरों-कर्मचारियों की चीखें भी सुनाई दे रही हैं, उन्हें जल्द से जल्द रेस्क्यू के प्रयास जारी हैं। राज्य सरकार ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1070, 8697981070 और 033-250526/22535185 जारी किए हैं। घटना के बाद की 10 तस्वीरें… 20 जून: महाराष्ट्र में हनुमान मंदिर की छत गिरने से 7 की मौत हुई थी महाराष्ट्र के परभणी जिले में यशवाड़ी देवस्थान में हनुमान मंदिर के हॉल की निर्माणाधीन छत गिरने से 20 जून 7 लोगों की मौत हो ग थी। 25 लोग घायल हुए थे। मंदिर के ठीक सामने सभामंडप बनाने का काम चल रहा था। दोपहर के समय लोग प्रसाद ले रहे थे। अचानक मंदिर का स्ट्रक्चर और पत्थर भरभराकर गिर पड़े। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया। वीडियो में दिखा कि दोपहर 3 बजे कई लोग लाइन में खड़े होकर प्रसाद दर्शन-पूजा कर रहे थे। तभी बांस और लोहे की रॉड से बना सेंट्रिंग स्ट्रक्चर टूट गया। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पुलिकर्मियों का तबादला; देखें लिस्ट-

red and white modern breaking news youtube thumbnail

मुंबई की चलती लोकल ट्रेन में युवक की हत्या:आरोपी भीड़ के बीच चाकू मारकर भागा; बारिश में गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: वॉशिंग पाउडर की आड़ में चल रही थी अवैध गुटखा फैक्ट्री, मशीनें-पैकिंग सामग्री जब्त

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शुभमन गिल दुनिया के नंबर-2 वनडे बल्लेबाज: ईशान किशन ने लगाई 21 स्थान की छलांग, टेस्ट में 36 साल बाद न्यूजीलैंड का गेंदबाज टॉप पर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

राजेश एक्सपोर्ट्स के 9 ठिकानों पर ED की छापा:₹190 करोड़ विदेश भेजने और 40% सोना कम मिलने का आरोप; सेबी ने मार्केट से बैन किया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

तन्मय वेकारिया के पिता का निधन:अरविंद वेकारिया गुजराती एक्टर थे, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी नजर आ चुके थे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });