दिल्ली : ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न का मामला अब इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंच गया है. पहले गिरफ्तारी के लिए खुद को तैयार बताने वाले शंकराचार्य ने अब कानूनी राहत के लिए हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. यह याचिका उनके अधिवक्ता राजर्षि गुप्ता, सुधांशु कुमार और श्री प्रकाश के जरिए पेश की गई है. उम्मीद जताई जा रही है कि अदालत इस पर जल्द ही सुनवाई कर सकती है. इस कानूनी कदम को शंकराचार्य के पिछले रुख से बिल्कुल अलग देखा जा रहा है क्योंकि उन्होंने पहले सार्वजनिक रूप से कहा था कि वे पुलिस की कार्रवाई का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मामला तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी के बाद शुरू हुआ है. उन्होंने जिला कोर्ट में अर्जी दाखिल कर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद एडीजे रेप एंड पोक्सो स्पेशल कोर्ट ने झूंसी पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था. कोर्ट के कड़े रुख के बाद पुलिस ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद गिरी और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने यह मुकदमा बीएनएस की विभिन्न धाराओं और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) की कई गंभीर धाराओं के तहत दर्ज किया है. मामले की स?
क्या बढ़ेंगी अविमुक्तेश्वरानंद की कानूनी मुश्किलें ? शंकराचार्य ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा…
By worldprime
On: फ़रवरी 24, 2026 3:36 अपराह्न
---Advertisement---