तमिल एक्टर विजय ने तमिलनाडु की राजनीति में हीरो की तरह एंट्री की है। उनकी पार्टी TVK ने 234 में से 108 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बीच विजय की फिल्म GOAT का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। फिल्म के एक सीन को उनके CM प्लान से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म की वायरल क्लिप में विजय एक कार चलाते नजर आ रहे हैं, जिसकी नंबर प्लेट पर ‘TN 07 CM 2026’ लिखा दिखाई देता है। अब लोगों का मानना है कि फिल्म में दिखाया गया यह नंबर विजय के 2026 में तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने की ओर इशारा था। विजय ने फरवरी 2024 में अपनी पार्टी TVK लॉन्च की थी। इसके कुछ महीनों बाद 5 सितंबर 2024 को GOAT (द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम) रिलीज हुई थी। विजय के को-स्टार ने भी किया था दावा फिल्म में विजय के साथ काम कर चुके एक्टर प्रेमगी अमरेन ने भी पहले कहा था कि विजय 2026 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने 2024 में कहा था कि मैं 2026 में उन्हें वोट दूंगा। इंतजार कीजिए, विजय मुख्यमंत्री बनेंगे। ज्योतिष ने भी जीत की भविष्यवाणी की थी सेलिब्रिटी और राजनीतिक ज्योतिष राधान पंडित ने भी विजय के जीत की भविष्यवाणी की थी। राधान पंडित विजय के स्पिरिचुअल मेंटर माने जाते हैं। उन्होंने कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और ऑनलाइन वीडियो में विजय की कुंडली को ‘सुनामी’ बताया था। यानी ऐसा असर जो तमिलनाडु की राजनीति में बड़ी लहर पैदा कर सकता है। उन्होंन?
क्या विजय CM बनने के लिए श्योर थे:2024 में TVK लॉन्च की, इसी साल आई फिल्म में कार का नंबर ‘TN 07 CM 2026’
By worldprime
On: मई 6, 2026 3:24 अपराह्न
---Advertisement---