महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित खल्लारी माता मंदिर में रविवार को हुए रोपवे हादसे में आज एक श्रद्धालु ने दम तोड़ दिया है। महासमुंद निवासी 50 वर्षीय गोविंद स्वामी, जो पिछले कुछ दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे, वो रायपुर के अस्पताल में जिंदगी की लड़ाई हार गए। उनकी पत्नी और मासूम बच्ची अब भी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जनाकारी के अनुसार, यह हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ, जब नवरात्रि के पावन मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु खल्लारी माता के दर्शन के लिए पहाड़ी मंदिर पहुंच रहे थे। इसी में कई लोग रोपवे के जरिए ऊपर जा रहे थे, तभी अचानक केबल टूट गया। जिससे ट्रॉली जोर के झटके के साथ नीचे की ओर खिसकी। उसमें बैठे लोगों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा। कुछ ही पलों में श्रद्धा का माहौल अफरातफरी और डर में बदल गया।इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। इससे पहले रायपुर की 28 वर्षीय शिक्षिका आयुषी साठकर की भी इस हादसे में जान चली गई थी। जबकि उनके पति अब भी गंभीर रूप से घायल हैं। जिस रोपवे को सुरक्षित मानकर लोग सफर कर रहे थे, उसका मेंटेनेंस महज चार दिन पहले ही किया गया था।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है। इसकी पूरी जांच कराई ज?
खल्लारी माता रोपवे हादसा, एक और श्रद्धालु की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़…
By worldprime
On: मार्च 25, 2026 12:40 अपराह्न
---Advertisement---










