क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

खाने-पीने की चीजें महंगी होने से रिटेल महंगाई 3.48% बढ़ी:चांदी एक दिन में ₹8,667 महंगी, ₹2.65 लाख पहुंची, रुपया ऑल टाइम लो पर आया

On: मई 13, 2026 4:42 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कल की बड़ी खबर महंगाई से जुड़ी रही। अप्रैल की रिटेल महंगाई बढ़कर 3.48% पर पहुंच गई है। इससे पहले मार्च में यह 3.40% थी। 12 मई को ये आंकड़े जारी किए गए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना न खरीदने की अपील के बावजूद 12 मई को सोना-चांदी में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 8,667 रुपए बढ़कर 2,64,867 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2,56,200 रुपए प्रति किलो थी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. रिटेल महंगाई अप्रैल में बढ़कर 3.48% पर पहुंची: खाने-पीने की चीजें महंगी होने का असर; अमेरिका-ईरान जंग से महंगाई और बढ़ सकती है अप्रैल की रिटेल महंगाई बढ़कर 3.48% पर पहुंच गई है। इससे पहले मार्च में यह 3.40% थी। 12 मई को ये आंकड़े जारी किए गए हैं। महंगाई में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। यह तनाव लंबा चला तो महंगाई आगे और बढ़ सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. चांदी एक दिन में ₹8,667 महंगी, ₹2.65 लाख पहुंची: इस साल 34 हजार का उछाल, 10 ग्राम सोना ₹1,270 चढ़कर ₹1.52 लाख पर आया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना न खरीदने की अपील के बावजूद 12 मई को सोना-चांदी में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 8,667 रुपए बढ़कर 2,64,867 रुपए पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को इसकी कीमत 2,56,200 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,270 रुपए चढ़कर 1,51,632 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 11 मई को इसकी कीमत 1,50,362 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सेंसेक्स 1456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद: 4-दिन में 3,500 अंक टूटा; रियल्टी और IT कंपनियों के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे शेयर बाजार में 12 मई को गिरावट रही। सेंसेक्स 1,456 अंक गिरकर 74,559 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 436 अंक की गिरावट रही, ये 23,379 के स्तर पर बंद हुआ। लगातार चौथे कारोबारी दिन बाजार में यह गिरावट आई है। चार दिन में सेंसेक्स करीब 3,500 अंक और निफ्टी लगभग 1,000 अंक गिरा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. बफे को लो-प्रोफाइल भारतीय बिजनेस से 4,378 करोड़ की आय: पेटीएम में 40% नुकसान, पर कच्चे माल वाली छोटी-छोटी फर्मों से बड़ा मुनाफा मशहूर निवेशक वॉरेन बफे कभी भारत नहीं आए। फिर भी उनकी 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 95 लाख करोड़) की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने यहां मजबूत कारोबारी जड़ें जमा लीं हैं। ग्रेग एबेल के सीईओ बनते ही इस ‘अनजान’ पोर्टफोलियो की असली तस्वीर सामने आ रही है। एबेल को ऐसा भारतीय पोर्टफोलियो मिला, जो दशकों से चुपचाप बढ़ रहा है। पेटीएम में 26 करोड़ के निवेश पर 40% नुकसान झेलने वाली बर्कशायर की असली ताकत उसकी 58 गैर-लिस्टेड कंपनियों में हैं, जिनमें से कई भारत में सक्रिय हैं। इनसे बीते साल 4,378 करोड़ की आय हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. रुपया ऑल टाइम लो पर आया: 1 डॉलर की कीमत 95.50 रुपए हुई, इससे महंगाई बढ़ने का खतरा भारतीय रुपया आज यानी 12 मई को डॉलर के मुकाबले 19 पैसे गिरकर 95.50 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान के बाद रुपया में यह गिरावट आई है। दरअसल, ट्रम्प ने ईरान के साथ संघर्ष विराम को कमजोर बताया है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंड क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. टाटा अल्ट्रोज iCNG AMT लॉन्च, कीमत ₹8.70 लाख से शुरू: ये CNG के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली भारत में पहली प्रीमियम हैचबैक, 360° कैमरा जैसे फीचर्स टाटा मोटर्स ने 12 मई को अपनी प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज के CNG मॉडल को AMT (ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन) गियरबॉक्स के साथ भारत में लॉन्च किया है। इसी के साथ टाटा अल्ट्रोज iCNG भारत में CNG के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाली पहली प्रीमियम हैचबैक बन गई है। टाटा ने इसे 5 वैरिएंट्स- प्योर, प्योर S, क्रिएटिव, क्रिएटिव S और अकम्प्लिश्ड S में पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.70 लाख रुपए है, जो टॉप मॉडल में ₹10.77 लाख तक जाती है। वैरिएंट के आधार पर AMT मॉडल्स मैनुअल से ₹55,000 से ₹60,000 तक महंगे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

बंगाल- आज विधानसभा में पेश हो सकता है UCC बिल:भाजपा ने सरकार बनने के 6 महीने के अंदर लागू करने का वादा किया था

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सिया के इशारे पर चेतन ने केतन को धक्का दिया:पुलिस का दावा- केतन गिरते वक्त सिया को पकड़ न सके, इसलिए बहाने से बैठ गई

red and white modern breaking news youtube thumbnail

22 राज्यों तक पहुंचे मानसून की रफ्तार पड़ी धीमी:असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में अलर्ट, 6 राज्यों में प्री-मानसून बारिश जारी

शारीरिक स्वास्थ्य – नवजात शिशु के बर्थमार्क को इग्नोर न करें: यह हेमेंजियोमा हो सकता है, डॉक्टर से इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शारीरिक स्वास्थ्य – नवजात शिशु के बर्थमार्क को इग्नोर न करें: यह हेमेंजियोमा हो सकता है, डॉक्टर से इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शारीरिक स्वास्थ्य – नवजात शिशु के बर्थमार्क को इग्नोर न करें: यह हेमेंजियोमा हो सकता है, डॉक्टर से इसके कारण, लक्षण और उपचार के बारे में जानें

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });